नवरात्रि पर दर्शनार्थियों को दिया जा रहा पैक्ड प्रसाद

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 01:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली: नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का श्रृंगार कर विधिपूर्वक पूजन मंदिरों में किया गया। राजधानी के अधिकतर मंदिरों में माता रानी के दर्शनों के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को इस बार भंडारा पैक्ड कर दिया जा रहा है, ताकि वो उसे घर ले जा सकें और परिवार सहित प्रसाद का सेवन कर सकें। सोमवार को दिल्ली के सभी बड़े मंदिरों झंडेवाला देवी मंदिर, छतरपुर मंदिर, कालकाजी मंदिर, शीतला माता मंदिर सहित अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। झंडेवाला देवी मंदिर में माता की विधिपूर्वक पूजा का प्रसारण किया गया।

PunjabKesari,  Chaitra navratri 2022 date, chaitra navratri 2022 list, chaitra navratri 2022 start date, chaitra navratri 2022 date april, navdurga 2022 April date, Dharm, Punjab Kesari, Celebration of Chaitra navratri,
नवरात्रि पर्व के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ रूप मां कुष्मांडा देवी की पूजा व अर्चना की जाती है। इस दिन साधक का मन अनाहत चक्र में अवस्थित रहता है। इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए आदिशक्ति व आदि स्वरूपा नामों से भी जाना जाता है। अष्टभुजा देवी के हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृत कलश, चक्र, गदा रहते हैं और आठवें हाथ में सभी सिद्धियों को देने वाली जपमाला है।

PunjabKesari,  Chaitra navratri 2022 date, chaitra navratri 2022 list, chaitra navratri 2022 start date, chaitra navratri 2022 date april, navdurga 2022 April date, Dharm, Punjab Kesari, Celebration of Chaitra navratri,
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News