C Alphabet 2024 Horoscope: C नाम वालों की राशि ? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

C Alphabet 2024 Horoscope: आज बात करेंगे C नाम वाले जातकों के बारे में। जिनका नाम C से शुरू होता है, उनकी राशि मेष होती है। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है। इनके अंदर गुस्सा थोड़ा सा ज्यादा होता है। इस राशि के जातकों का स्वामी मंगल होता है। ये लोग हर समय एनर्जी से भरपूर मिलते हैं। ये लोग दिल के साफ़ होते हैं। गुरु और सूर्य इनको बढ़िया रिजल्ट प्रदान करते हैं। बुध इनके लिए बढ़िया फल नहीं करते। शनि इनकी कुंडली में महादशा में आते ही नहीं हैं। शनि आपकी कुंडली में दसवें और ग्यारहवें भाव में स्वामी हैं।

1 जनवरी के दिन गुरु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। केतु छठे में। शुक्र, बुध और अष्टम चौथे भाव में। मंगल और सूर्य नौवें भाव में।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ
15 जनवरी से 15 मार्च तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा। सूर्य का गोचर 10 और 11 भाव में अच्छा होता है।
15 जून से 15 जुलाई का समय आपके लिए बहुत शुभ होगा। जब सूर्य तीसरे भाव में गोचर करेंगे।
15 सितंबर से 15 अक्टूबर के दौरान सूर्य छठे भाव में आ जाएंगे।
इस दौरान जो भी काम करेंगे उसके बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि का ग्यारहवें भाव में गोचर शुभ होता है। 2024 में मेष राशि के जातक जो भी प्रयास करेंगे, वहां पर उसके बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे। असली फायदा होगा अप्रैल के बाद गुरु दूसरे भाव में आ जाएंगे। गुरु की दृष्टि सीधा आ जाएगी दशम के ऊपर। अगर कोई नई जॉब के बारे में सोच रहे हैं तो वो भी आपको मिल सकती है। गुरु की एक दृष्टि जाएगी छठे भाव के ऊपर। जॉब और कारोबार के लिए कोई भी कार्य करेंगे वो फलीभूत होगा अप्रैल के बाद।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: जो लोग सिंगल हैं उनके लिए गुरु की पंचम दृष्टि पार्टनर देने का काम करेगी 30 अप्रैल तक। अगर किसी के साथ पहले से रिलेशन में हैं तो उसके साथ रिश्ता भी हो सकता है। जो लोग पहले से मैरिड हैं और संतान की चाह में हैं, उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। गुरु पहले चार महीने भाग्य स्थान को दृष्टि देते रहेंगे।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: छठे भाव से सेहत देखी जाती है। यहां पर केतु की उपस्थिति है।  सेहत सही रहेगी लेकिन खान-पान के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें नहीं तो केतु आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। कब्ज की अगर कोई समस्या है तो उससे निजात मिल सकता है। शनि शुभ गोचर में हैं। ये हो सकता है शनि जब चन्द्रमा को देखते हैं तो थोड़ा सुस्त बना देते हैं।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु और बुध दो ऐसे ग्रह हैं, जो पढ़ाई को दर्शाते हैं। गुरु की एक दृष्टि पंचम भाव के ऊपर जाती है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए आगे जाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News