Holi- घर लाएं ये सामान, धन से भर जाएगी तिजोरी
punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 09:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu tips to bring good luck to your home this Holi- तंत्र उस समय से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं, जिस समय से वेद हैं। तंत्र ग्रंथ भगवान शिव के मुख से आविर्भूत हुआ इसलिए इसे प्रमाणिक और सटीक माना जाता है। इसका उपयोग लोक कल्याण के लिए होता था लेकिन कुछ लोग अपनी अतृप्त इच्छाओं की पूर्ति के लिए इसका गलत ढ़ग से उपयोग करने लगे, जिसके कारण यह विद्या बदनाम हो गई। इस स्वतंत्र विज्ञान के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से दैविय कृपा मिलती है और आर्थिक संकटों से रूबरू नहीं होना पड़ता। होली के दिन घर लाएं ये सामान, धन से भर जाएगी तिजोरी-
हत्था जोड़ी- शनिवार को हत्था जोड़ी खरीदें और घर लाकर शुभ मुहूर्त में लाल कपड़े में बांध कर धन स्थान पर रखें। यदि किसी कारणवश शनिवार को ये उपाय करना संभव न हो तो मंगलवार को भी कर सकते हैं।
श्रीयंत्र- इस यंत्र में धन की देवी लक्ष्मी सहित 33 कोटी दैवीय शक्तियां वास करती हैं। इसे घर-दुकान के कैश बाक्स में रखने से कभी भी आर्थिक अभाव नहीं होता।
मोती शंख- इसमें अद्भुत शक्तियां विद्यमान हैं। ये जिस भी स्थान पर रखा जाता है, वहां धन का प्रवाह होने लगता है। इसे शुद्ध और पवित्र स्थल पर रखें।
पीली कौड़ियां- शुक्रवार को पीली कौड़ियां खरीद कर उन्हें लाल कपड़ें में बांध कर लॉकर में रखें।
गोमती चक्र- 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर कैश बॉक्स में रखें, धन टिकने लगेगा।
सफेद आंक की जड़- होली के दिन सफेद आंक की जड़ को शुभ समय पर घर लाकर, किसी विद्वान से पूजन करवाएं। फिर उसे तिजोरी में स्थापित करें।
एकाक्षी नारियल- जिस नारियल में एक ही आंख होती है, उसे एकाक्षी नारियल कहते हैं। जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, वहां लक्ष्मी जी की कृपा होती है, अन्न व धन की कभी कमी नहीं आती।