Budha Amarnath Yatra 2026: बुड्ढा अमरनाथ यात्रा शुरू, उप-राज्यपाल ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को किया रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 11:02 AM (IST)

जम्मू (कमल): जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से सोमवार को श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा 2026 का पहला जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच पुंछ के लिए रवाना हो गया है। उप-राज्यपाल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण प्रजापत, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विहिप के प्रांत मंत्री स्वर्णा सिंह, बाबा अमरनाथ एवं बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के अध्यक्ष पवन कोहली, महामंत्री सुदर्शन खजूरिया ने विधिवत ढंग से यात्रा के पहले जत्थे को पूंछ की ओर प्रस्थान करवाया।

एल.जी. सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित व आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतरीन तालमेल और व्यापक व्यवस्था करने पर बाबा अमरनाथ एवं बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के साथ-साथ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, स्थानीय प्रशासन, लंगर संगठनों और नागरिक समाज की सराहना की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News