Budh Uday: बुध ग्रह उदय होते ही दिखाएंगे जलवा, 15 मार्च से बजेगा डंका

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Uday 2024: अब बुध ग्रह का जलवा देखने को मिलेगा। अभी तक अस्त चल रहे बुध ग्रह 15 मार्च को मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं। इसी दिन मंगल ग्रह अपनी उच्च मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं यानी 15 मार्च से ज्योतिष की हलचल शुरू होने वाली है। बुध ग्रह जो उदय होकर 15 मार्च से कई राशियों पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। किन राशियों की लव लाइफ बेहतर होगी। किन राशियों का करियर चमकेगा, किन राशियों की विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी और किन राशि वालों का नौकरी का इंतजार खत्म होगा, जानते हैं।

PunjabKesari  Budh Uday
बुद्ध देव 8 फरवरी से अस्त अवस्था में चले गए थे और 15 मार्च को वह उदय अवस्था में आ जाएंगे। उनका उदय अवस्था में आना कई राशियों के लिए भाग्योदय लेकर आएगा।

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इन्हें बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन एवं अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इन्हें व्यक्ति की तर्क शक्ति और सेंस ऑफ ह्यूमर का कारक भी माना जाता है।  बुध से प्रभावित लोग मानसिक रूप से बहुत फर्टाइल यानी तेज दिमाग वाले होते हैं। इनके पास गजब की तर्क शक्ति होती है। ऐसे लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत गजब की होती है। अपनी वाणी, तर्क शक्ति, विचारों से यह दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, वह अच्छे अध्यापक, वक्ता, वकील, जज और अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं क्योंकि बुद्ध को बिजनेस का कारक भी माना जाता है।

15 मार्च को जब बुध ग्रह उदय हो जाएंगे तो कुछ राशियों का भाग्य उदय भी करेंगे और ऐसी ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानें।

PunjabKesari  Budh Uday
पहली राशि मेष राशि है। बुध ग्रह मेष राशि वालों के लिए तीसरे भाव और 6ठें भाव के स्वामी ग्रह हैं और फिलहाल यह मेष राशि से 12वें भाव में उदित होंगे।  मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। परदेस जाने की इच्छा पूरी होगी क्योंकि यह विदेश यात्रा स्थान भी है। नए काम में सफलता प्राप्त होगी और अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। मेष राशि वालों को हर रोज गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। बुध ग्रह वृषभ राशि के लिए दूसरे भाव और 5वें भाव के स्वामी हैं। फिलहाल बुध ग्रह वृषभ राशि वालों के 11वें भाव में उदित हो रहे हैं। बुध देव के मीन राशि में उदय होने से वृषभ राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बुद्धि का इस्तेमाल करके धन कमाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से दोस्ती होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए वृषभ राशि वाले लोगों को बीमार लोगों को दवा वितरित करनी चाहिए।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि (Libra)- वालों  का पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और जीवन में सुख-शांति आएगी। आप घर बदलने या फिर नए घर का निर्माण करने की सोच रहें हैं तो इस दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में इजाफा होगा और आप का रुतबा भी बढ़ेगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि (Scorpio)- वाले अपने लक्ष्य की तरफ अपना फोकस करेंगे और कामयाबी भी हासिल करेंगे। टेलीकम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक जीवन भी बढ़िया रहेगा।

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि (Aquarius)- के छात्र जो लंबे वक्त से उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उन्हें इस दिशा में सफलता प्राप्त होगी। आपको आध्यात्मिक कार्यों की तरफ विशेष रूप से आकर्षित करेगी। आप अपने जीवनसाथी, पार्टनर या फिर करीबी दोस्त के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप इस समय अपनी कोई प्रॉपर्टी बेचने या रेंट पर देने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको काफी लाभ मिल सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari  Budh Uday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News