Budh Rashi Parivartan 2023: बुध का राशि परिवर्तन कई राशियों को देगा कामयाबी

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Gochar In Mesh: हमारे नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल बुध ग्रह 31 मार्च को अपनी नीच मीन राशि से बाहर आ जाएंगे। मेष राशि में प्रवेश करेंगे। अपनी नीच मीन राशि से बाहर आते ही बुध ग्रह पावरफुल हो जाएंगे। मेष राशि में उनकी राहु के साथ ही युति बनेगी और राहु के साथ बुध की अच्छी ट्यूनिंग है। बुध की मिथुन राशि में ही राहु को उच्च का माना जाता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Mercury Transit In Aries 2023 Effect: मेष राशि में अब राहु और बुध ग्रह की जो यूती बनेगी यानी कंबीनेशन बनेगा। जो कई राशियों को बंपर लाभ देगा। कई राशियों के अटके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। ज्योतिष में बुध ग्रह को हमारे नवग्रहों में राजकुमार कहा जाता है और उन्हें हमारी बुद्धि, विवेक और वाणी का प्रतीक माना जाता है। इन्हें बिजनेस का कारक भी माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, उनकी कम्युनिकेशन स्किल गजब की होती है। भाषण कला दूसरों को सम्मोहित करने वाली होती है। ऐसे लोग बहुत अच्छे लेखक होते हैं। एंकर होते हैं। वकील होते हैं और अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं। बुध को गणित, वाणिज्य, वाणी, कम्युनिकेशन, तर्क शास्त्र और सेंस ऑफ ह्यूमर का भी कारक माना गया है।

दूसरी तरफ राहु को हमारे शास्त्रों और ज्योतिष में एक मायावी ग्रह माना गया है। ये प्रत्यक्ष में दिखाई नहीं देते। इन्हें छाया ग्रह भी कहा जाता है। हमारे सौरमंडल में दिखाई न देने के बावजूद राहु हमारे जीवन पर जबरदस्त प्रभाव डालते हैं और हमारे जीवन की तस्वीर बदल देते हैं।

राहु व्यक्ति के जीवन को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। राहु ग्रह राजा को रंक बनाने और रंक को राजा बनाने की क्षमता भी रखते हैं। राहु के बारे में यह कहा जाता है कि जब यह देने पर आते हैं तो छप्पर फाड़कर देते हैं और जब लेने पर आते हैं तो व्यक्ति के कपड़े तक उतरवा देते हैं।

31 मार्च को जब बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा और बुध और राहु का कंबीनेशन बनेगा तो इन ग्रहों का कंबीनेशन कुछ राशियों को जबरदस्त कामयाबी भी देगा।

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लग्न में ही होगा। बुध के इस गोचर से आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आने की पूरी सम्भावना है। इस समय आप अपने हास्य विनोद से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग से जुड़े जातकों को इस समय अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस समय सफलता मिलेगी। आपके भाई और मित्रों से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मेष राशि के जो विद्यार्थी विदेश में रहकर पढ़ना चाहते हैं। उनको मौका मिल सकता है। साथ ही जो कारोबारी हैं वो व्यापार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपके हाथ में पैसा बना रहेगा। मतलब इस समय आप सेविंग भी कर पाएंगे। साथ ही किस्मत का भी आपको पूरा साथ मिलता दिख रहा है।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके कई अटके हुए काम भी बनेंगे और अगर आप नौकरी पेशा है तो प्रमोशन का योग भी बनेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दशम भाव से होगा जोकि कर्म भाव है। इस भाव में बुध के गोचर के कारण आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य स्थल पर आपके काम की न सिर्फ सराहना होगी बल्कि आपको नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपकी मां की सेहत इस दौरान अच्छी रहने वाली है और आपको उनकी ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वाले अपने लव पार्टनर के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे और आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। साथ ही जो अविवाहित लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

पांचवी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बुध ग्रह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग विदेश में जाकर काम-कारोबार खोलना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है। वहीं इस समय आपको संंतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव से होगा जोकि पराक्रम भाव है। इस भाव में विराजमान बुध की कृपा से मीडिया और लेखन से जुड़े जातक इस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो की मददगार साबित होगी। भाग्य भाव पर बुध की दृष्टि से इस समय भाग्य का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए इस समय मेहनत के बाद धन आगमन के योग दिखाई दे रहे हैं हालांकि आपको अच्छा निवेश प्राप्त होने के योग हैं।

इस समय आपकी इनकम में जबरदस्ती बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आय के नए माध्यम से धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होने के आसार हैं। वहीं आप जो भी निवेश करेंगे, वह सभी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News