Budh margi 2024: मार्गी हुए बुध इन राशियों को नए साल की सौगात
punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2024 - 11:59 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Budh margi 2024: आज बुध वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। बुध ज्योतिष में बुद्धि और विवेक के कारक हैं। जिनकी कुंडली में बुध खराब होता है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल में जानेंगे जब बुध मार्गी होगा तो किन राशियों को इसका फायदा होगा। बुध का गोचर इस समय वृश्चिक राशि से हो रहा है।
मेष राशि: बुध अष्टम में गोचर कर रहे हैं मेष राशि के जातकों के लिए। बुध का गोचर अष्टम में अच्छा होता है। बुध धन भाव को देख रहे हैं। धन में वृद्धि होने की सम्भावना है। मेष राशि के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी बनते हैं। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वहां पर आपको इसका फायदा देखने को मिल सकता है। भाई का सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर छठे भाव में हो रहा है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वहां पर आपको इसका फायदा देखने को मिल सकता है। पेट से जुड़ी बीमारी भी खत्म हो जाएगी। विदेश यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो वहां की यात्रा भी आपके लिए सही रहेगी। आपकी कुंडली में राशि के स्वामी बुध हैं तो हर जगह से आपको फायदा ही मिलेगा। बुध चौथे भाव के स्वामी हैं। अगर मां की सेहत को लेकर कोई समस्या चल रही थी तो वहां पर भी आपको इसका फायदा देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि के लिए बुध दूसरे भाव और ग्यारहवें के स्वामी हैं। बुध चौथे स्थान के बैठकर सुख स्थान को एक्टिवेट करेंगे। दशम के ऊपर शुभ दृष्टि जाएगी। कारोबार के लिहाज से किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑफिस में आपके काम को पहचान मिलेगी। सुख में वृद्धि होगी।
कन्या राशि: कन्या राशि बुध की मूलत्रिकोण राशि है। कन्या राशि के लिए बुध कर्म भाव के स्वामी हो जाते हैं। आपकी राशि का स्वामी शुभ स्थिति में आ गया है। पहले से ज्यादा एनर्जी फील करेंगे।
तुला राशि: तुला राशि के लिए बुध भाग्य स्थान के स्वामी हैं और दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। भाग्य स्थान के बढ़िया फल मिलेंगे। तुला राशि के लिए बुध बारहवें भाव के भी स्वामी हैं। अगर किसी विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय बहुत बढ़िया है।
मकर राशि: मकर राशि के लिए बुध इस समय ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। मकर राशि के लिए बुध भाग्य स्थान के स्वामी हैं। छठे भाव के स्वामी आपकी कुंडली में बुध बनते हैं।
कुम्भ राशि: बुध यहां पर दशम भाव से गोचर कर रहे हैं। पंचम से जुड़े शुभ फल आपको प्राप्त होंगे। दशम भाव से कारोबार आता है। नौकरी में वृद्धि होने की सम्भावना है। चौथे भाव को बुध देख रहे हैं तो मां की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पंचम के भी आपको बढ़िया फल प्राप्त होंगे। अष्टम के लिहाज से भी आपके लिए समय सही रहेगा।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728