Budh Gochar 2025: बुध की चाल बदलेगी भाग्य की दिशा, जानें अपनी राशि का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 15, 2025 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Gochar 2025: अक्सर ग्रह गोचर के समय राशियों पर गहरा प्रभाव होता है। 2025 में बुध 28 जुलाई 2025 से लेकर 11 अगस्त 2025 तक कर्क राशि में वक्री होकर रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में इसका गोचर होगा।  बुध जो बुद्धि, संवाद, शिक्षा, व्यापार, तकनीकी, संवाद कौशल और यात्रा से जुड़ा है। यह समय कुछ राशियों के लिए बेहतरीन अवसर और विकास लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि आपके ऊपर इसका प्रभाव कैसा रहेगा।

PunjabKesari Budh Gochar 2025

इन राशियों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि:
ये गोचर कर्क राशि वालों को अपने घर, पहचान और आत्मीय संबंधों को लेकर क्लैरिटी देगा। किसी घर से जुड़ी योजना या भूमि संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ सकता है।  पुराने तनाव और पारिवारिक झगड़ों में सुधार हो सकता है। बातचीत का सकारात्मक माहौल बनेगा।

कन्या राशि: बुद्धि और तकनीकी क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस या व्यापार में संवाद-कौशल का प्रयोग नई सफलता दिला सकता है। दोस्ती‑परिवार में आपकी बातों से स्पष्टता आएगी, संघर्ष दूर होंगे।

मकर राशि: घर और करियर में संतुलन बनेगा। बुध की मानसिक ऊर्जा से चलते-फिरते महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। आपकी सलाह, समझ और बातचीत से घर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: भावनात्मक संतुलन: कर्क के संवेदनशील वातावरण और बुध की तार्किकता से भावनाएं समझने-बताने में बढ़त मिलेगी। कला, संगीत, लिखने, डिज़ाइनिंग जैसे क्षेत्र आपके लिए अनुकूल हो सकते हैं।

PunjabKesari Budh Gochar 2025

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

वृषभ राशि

घर‑परिवार से जुड़े मामलों में आपकी भावनात्मक प्रतिक्रिया ज़्यादा हो सकती है। खर्च या निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार में कोई डील करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए, बुध कर्क में जाने से बुद्धि असंतुलित हो सकती है। आपकी सोच कहीं ज्यादा भावनात्मक और कम तार्किक हो सकती है। संचार में गलतफहमी पैदा होने की संभावना है। जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को अपने स्वाभिमान और आत्म‑विश्वास पर काम करना होगा। कर्क की संवेदनशीलता से वे थोड़े नरम और भावुक हो सकते हैं, जिससे नेतृत्व में अवरोध आएगा।  घर‑परिवार में उनकी भूमिका स्पष्ट दिखेगी लेकिन अपेक्षाओं को बजाय सम्मान के दबाव में जीना चुनौती बन सकता है।

धनु राशि: शिक्षा से जुड़े छात्र अपने पढ़ाई का खास ध्यान रखें। जो लोग व्यापार में हैंम, उन्हें भी डील सोच-समझ कर करनी चाहिए। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है।

PunjabKesari Budh Gochar 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News