Budh Gochar: इन राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन, जानें किस दिन बुध करेंगे मकर राशि में परिवर्तन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 31, 2024 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Gochar: बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ग्रहों के राजकुमार 1 फरवरी 2024 को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से शनि की राशि मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध अभी धनु राशि में विराजमान हैं। बुध और शनि का आपस में मित्रता का संबंध है। बुध मकर राशि में 1 फरवरी से 19 फरवरी तक रहेंगे। फिर 20 फरवरी को बुध शनि की राशि मकर में 6 बजकर 9 मिनट पर गोचर कर लेंगे। मकर राशि का बुध राशि में गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि बुध के मकर राशि में गोचर से किन-किन राशियों को होगी शुभ फलों की प्राप्ति।

PunjabKesari Budh Gochar
Aries Horoscope मेष राशि
बुध का मकर राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ होगा। किसी संपत्ति संबंधी मामले में जीत मिलेगी। घर वाले आपके प्रेम विवाह के लिए मान जाएंगे। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

Taurus Horoscope वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर सफलता प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। वैवाहिक लोग अपने जीवन में प्यार के रंग भरने के लिए एक-दूसरी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।

PunjabKesari Budh Gochar

Virgo Horoscope कन्या राशि
बुध का गोचर कन्या राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कोर्ट केस में आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कहीं पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के बच्चे दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

Capricorn Horoscope मकर राशि  
बुध का मकर राशि में परिवर्तन आपके लिए बहुत बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ निवेश करने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में पहले से ज्यादा नजदीकियां आएंगी। संतान के करियर को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत कर सकते हैं।

PunjabKesari Budh Gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News