BRICS Waves Bazaar 2026 Mumbai: सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए मुम्बई में होगा ब्रिक्स सम्मेलन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 12:31 PM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए दो दिवसीय सम्मेलन मुम्बई में आयोजित किया जाएगा। आगामी 5 और 6 सितम्बर को होने वाले इस कार्यक्रम में देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और संस्कृति, विरासत तथा सभ्यतागत आदान-प्रदान का उत्सव मनाएंगे। इनमें राजदूत, राजनयिक, उद्योग जगत के नेता, विद्वान, सांस्कृतिक हस्तियां, उद्यमी, निवेशक और फैमिली ऑफिस के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में पैनल चर्चाएं, मुख्य वक्ताओं के साथ विशेष संवाद तथा सहभागी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। एपी ग्लोबल द्वारा आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन ‘ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम’ को लेकर एक कार्यक्रम यहां आयोजित किया गया। इस अवसर पर रूस और भारत के बीच मजबूत होते संबंधों के बारे में बात करते हुए भारत में रूसी दूतावास की द्वितीय सचिव मारिया कुद्रियाशोवा ने कहा कि रूस और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता पारस्परिक सम्मान, विश्वास और एक-दूसरे की संस्कृतियों, परंपराओं तथा प्राथमिकताओं की गहरी समझ पर आधारित हैं।

कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रज्ञान चौरसिया वेंचर कैटलिस्ट, जाह्नवी पवार डायरेक्टर, एपी ग्लोबल, मधीश पारिख फाउंडिंग डायरेक्टर ब्रिक्स यूथ अलायंस और मलिका पांडे डायरेक्टर ऑफ रिसर्च एंड पॉलिसी ग्लोबल ब्रिक्स यूथ अलायंस उपस्थित रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News