काल भैरव जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप, रोग, दोष और अनजाने भय से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 01:24 PM (IST)

Kaal Bhairav Mantra : हिंदू धर्म मे काल भैरव जंयती का बहुत खास महत्व है। यह दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। माना जाता है कि काल भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है। उन्हें भक्तों के दुख-दर्द दूर करने वाले और बुरी शक्तियों से रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करने और विशेष मंत्रों का जाप करने से कष्टों, नकारात्मकता और अनजाने भय से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी बाबा काल भैरव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

काल भैरव मूल मंत्र

ॐ कालभैरवाय नमः।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह काल भैरव का प्रमुख मंत्र है। जयंती के दिन सुबह स्नान करके शांत मन से इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मन का डर कम होता है और व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है।

काल भैरव गायत्री मंत्र

ॐ कालकालाय विद्महे कालातीताय धीमहि। तन्नो कालभैरवः प्रचोदयात्॥

इस मंत्र का जाप भगवान काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि नियमित रूप से श्रद्धापूर्वक इसका जाप करने से जीवन में सकारात्मक विचार आते हैं और व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है।

भैरव बीज मंत्र

ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं।

बटुक भैरव की आराधना में इस मंत्र का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक विश्वास है कि इसका जाप जीवन की परेशानियों और बाधाओं से रक्षा की प्रार्थना के रूप में किया जाता है। भक्त इसे संकट के समय भगवान का स्मरण करने के लिए जपते हैं।

काल भैरव रक्षा मंत्र

ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नमः।

इस मंत्र के माध्यम से भक्त भगवान भैरव से अपनी और अपने परिवार की रक्षा की कामना करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक मंत्र जाप करने से मन में साहस और आत्मबल का संचार होता है। भय और चिंता से परेशान लोगों के लिए इसे विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News