‘आईना टूटने’ के अशुभ परिणाम और सावधानियां

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 12:33 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How do you reverse bad luck from breaking a mirror- आईना एक बार टूट जाए तो वह जुड़ता नहीं है। घर में जब आईना टूट जाता है और घर के सदस्य उस टूटे हुए आईने को घर में रखे रखते हैं तो उनके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने और घर की शांति भंग होने लगती है, छोटी-छोटी बातें भयानक रूप ले लेती हैं इसलिए टूटा हुआ कांच घर में नहीं रखना चाहिए। आईने का टूटना अशुभ होता है। आईए जानें कि किस आईने के टूटने से क्या-क्या होता है :

PunjabKesari Breaking of mirror
मुंह देखने वाला आईना अगर टूट जाए तो परिवार में बहुत बड़ा कष्ट आता है इसलिए तुरंत उस शीशे को घर से बाहर कर देना चाहिए।

ऐनक का कांच टूट जाए तो मान-सम्मान की हानि होती है।

शयनकक्ष में लगा शीशा टूटे तो दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती हैं।

शयनकक्ष में रखी अलमारी का बाहरी आईना टूटने से नकारात्मक चीजें अंदर आती हैं।

घड़ी (रिस्टवॉच) का कांच टूटना अशुभ होता है जो आने वाला समय खराब होने का संकेत है।

घर की दीवार पर लगी हुई घड़ी का शीशा टूटा हुआ हो तो घर की उन्नति रूक जाता है और घर में दुर्भाग्य का प्रवेश होने लगता है।

यदि परिवार के सभी सदस्य, एक ही आईने में अपना अक्स देखते हैं और वह आईना टूट जाए तो परिवार के सदस्यों में मतभेद पैदा होने लगता है।

कांच के खाने वाले बर्तन आदि टूटने से परिवार के सदस्यों में बीमारियां आने लगती हैं।

खिड़कियों के कांच टूटे हों तो घर में बुरी खबर आने की आशंका रहती है।

टेबल का कांच टूटा हुआ हो तो घर में आर्थिक समस्या आती है।

अचानक कांच का टूटना घर में अपशकुन होता है, कोई बड़ा संकट घर में आ सकता है इसलिए तुरंत उस टूटे हुए कांच को घर से बाहर फैंक कर घर में गंगा जल का छिड़काव कर देना चाहिए।

यदि आपको सपने में कांच टूटा हुआ दिखाई दे तो कार्यों में असफलता मिलती है और यदि सपने में ही कांच हाथ से टूट कर गिर जाए तो कोई सफलता हाथ से निकलने वाली है।

कार का टूटा शीशा दुर्घटना का संकेत है, अत: इसमें विशेष सावधानी बरतें।

टूटे हुए कांच के बर्तनों में खाना नहीं खाना चाहिए। इससे व्यक्ति का मन दूषित हो जाता है, उसके विचार खराब होते हैं और उसका मन सदा बेचैन-सा रहेगा।

कांच के बर्तन यदि टूट जाएं और वे घर में ही रहें तो उस घर की रसोई में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है और भोजन में समा कर घर के सभी सदस्यों में प्रवेश करके उस परिवार की आर्थिक स्थिति खराब करने लगती है। इससे समाज में बदनामी होती है।

पलंग में लगा शीशा टूट जाए तो तुरंत उसे बदल कर वहां नया शीशा लगा देना चाहिए अन्यथा वैवाहिक जीवन में कलह और असंतोष का वातावरण बन जाता है।

घर के मुख्य द्वार पर लगा हुआ कांच टूट जाए तो उस घर में नकारात्मक शक्ति आने लग जाती है और वे नकारात्मक शक्ति घर के सदस्यों को किसी न किसी समस्या से ग्रसित करती चली जाती है।

घर में यदि किसी बड़ी फोटो का कांच टूटा हुआ हो तो उस घर में दुर्भाग्य आने लगता है।

घर के फर्नीचर में लगा हुआ कांच टूटा होने से घर में आर्थिक समस्या आने लगती है।

कई लोग टूटा हुआ कांच घर की छत पर रख देते हैं। ऐसा करने से उस घर में नकारात्मक शक्ति आती है जो सीधे घर के सदस्यों के मस्तिष्क पर प्रहार करती है।
PunjabKesari Breaking of mirror

What to do with a broken mirror सावधानियां
प्रात: जागते ही आईना नहीं देखना चाहिए। प्रात: जागते ही आईने में अपना चेहरा देखने से पूरी दिनचर्या खराब हो जाती है।

शयनकक्ष में बिस्तर के सामने कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए।

घर में तेजधार या नुकीला आईना नहीं होना चाहिए।

सोते समय पति-पत्नी की छवि आईने में नहीं दिखाई देनी चाहिए यह उनके संबंध विच्छेद का कारण बन सकता है।

धुंधला आईना घर में नहीं रखना चाहिए। यह जीवन की सफलता में बाधा लाता है।

गोल या अंडाकार शीशा घर में नहीं लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

आईना हमेशा हल्का नीला, हल्का भूरा, क्रीम जैसे रंगों के फ्रेम का ही होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

PunjabKesari Breaking of mirror

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News