Bihar panchami vrindavan 2024: आज है वृंदावन के श्री बांके बिहारी लाल जी का प्रकटोत्सव

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2024 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bihar panchami vrindavan 2024: आज बिहार पंचमी का शुभ दिन है। जिसे बांके बिहारी जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं, कृष्ण भक्ति और प्रेम का उत्सव है। यह दिन विशेष रूप से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और निधिवन में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर शामिल होने के लिए लाखों भक्त अपने श्रद्धा के फूल अर्पित करने आते हैं और बिहारी जी की भक्ति में लीन रहते हैं। इस दिन को श्रद्धा, प्रेम और समर्पण का पर्व माना जाता है, जो बिहारी जी के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति को प्रकट करता है।

PunjabKesari Bihar panchami vrindavan
श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन धाम के सेवाधिकारी राजू गोस्वामी ने पंजाब केसरी के संवाददाता विक्की शर्मा को बताया बिहार पंचमी के दिन वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा और भव्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बांके बिहारी मंदिर और निधिवन में श्रद्धालु भक्ति संगीत, आरती और विशेष पूजा करते हैं। इस दिन की शुरुआत मंगला आरती से होती है और दिन भर भक्तों का उत्साह बढ़ता रहता है।

Bihar Panchami: भक्त की पुकार पर प्रकट हुए थे बांके बिहारी, पढ़ें अद्भुत कथा

PunjabKesari Bihar panchami vrindavan
इस रोज बहुत सारे भक्त विशेष रूप से व्रत रखते हैं और बिहारी जी के चरणों में आस्था व्यक्त करते हैं। पूजा में कृष्ण के प्रिय आभूषण, पुष्प, माखन-मीठा (कृष्ण का प्रिय प्रसाद) और गाय का दूध चढ़ाया जाता है।

PunjabKesari Bihar panchami vrindavan
इस दिन विशेष रूप से कृष्ण भजन और काव्य-पाठ का आयोजन होता है। भक्तजन वृंदावन की गलियों में नृत्य और भक्ति संगीत के साथ बिहारी जी की लीलाओं का गायन करते हैं। यह दिन एक उत्सव के रूप में माना जाता है, जिसमें लोग गाते, नाचते और एक-दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाते हैं।

PunjabKesari Bihar panchami vrindavan

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News