बांसुरी को घर में रखने के ये Benefits जानते हैं आप?

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
“बांसुरी”, जब भी इसके बारे में बात होती है तो लगभग हर व्यक्ति का ध्यान भगवान श्री कृष्ण की ओर जाता है। हिंदू धर्म के शास्त्रों में किए वर्णन के अनुसार भगवान कृष्ण को बांसुरी अति प्रिय थी। तो वहीं अगर इसे मानव जीवन के साथ जोड़कर देखा जाए तो ऐसा कहा जाता है कि जीवन भी एक बांसुरी की तरह है जिसमें बाधाओं रूपी कितने भी छेद क्यों न हो लेकिन जिसको उसे बजाना आ गया समझो उसे जीना आ गया। ज्योतिष व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण की अति प्रिय बांसुरी हर किसी के जीवन को सुरों से भरदेती है। लेकिन क्या आप  जानते हैं कि ज्योतिष तथा वास्तु शास्त्र के लिहाज से ही बांसुरी बेहद लाभदायक साबित होती है। जी हां, शायद आप सोच रहे होंगे भला कैसे? तो चलिए आपको बताते हैं बांसुरी से जुड़े कुछ ज्योतिष व वास्तु उपाय जो आपके जीवन को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

PunjabKesari Benefits of Flute, Vastu Tips For Flute, Vastu Dosh, Spiritual Benefits Of Flute, Advantages Of Playing Flute, Benefits Of Playing Bamboo Flute, Special Features Of Flute, Shri Krishan Flute, Shri Krishna and Bansuri, Dharam, Punjab Kesari

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी बांसुरी का बहुत महत्व है और अगर बांसुरी का इस्तेमाल उपयुक्त तरीके से किया जाए तो घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और जीवन में नए उत्साह का संचार होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो अशांति और समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा घर में बांसुरी रखनी चाहिए। इसको रखने से घर में कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है, वहां भगवान श्री कृष्ण स्वयं रहते हैं और घर के सदस्यों पर उनकी कृपा सदैव बनी रहती है।

PunjabKesari Benefits of Flute, Vastu Tips For Flute, Vastu Dosh, Spiritual Benefits Of Flute, Advantages Of Playing Flute, Benefits Of Playing Bamboo Flute, Special Features Of Flute, Shri Krishan Flute, Shri Krishna and Bansuri, Dharam, Punjab Kesari

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
 

इसके अलावा ज्योतिष विशेषज्ञ बताते हैं अगर आपको मानसिक तनाव अधिक रहता है या पति पत्नी के बीच में अनबन रहती है तो सोते समय सिरहाने में बांसुरी रखने से लाभ होता है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों को बांसुरी बजाते श्री कृष्ण के बाल रूप की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए। बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक भी मानी गई है इसलिए घर के मुख्य द्वार पर बांस की बनी सुंदर सी बांसुरी लटकाना बहुत शुभ माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी या लगानी चाहिए जहां से बार-बार आपकी नजर उस पर पड़े। ऐसा करने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होकर आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

PunjabKesari Benefits of Flute, Vastu Tips For Flute, Vastu Dosh, Spiritual Benefits Of Flute, Advantages Of Playing Flute, Benefits Of Playing Bamboo Flute, Special Features Of Flute, Shri Krishan Flute, Shri Krishna and Bansuri, Dharam, Punjab Kesari

अगर घर में कोई सदस्य हमेशा अस्वस्थ्य रहता है तो उसके कमरे के दरवाजे के ऊपर बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और अच्छा व्यापार चलाने के लिए अपने कार्यालय या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर दो बांसुरी लगाएं लेकिन ध्यान रखें कि बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए बल्कि इसे तिरछा लगाना बहुत शुभ परिणाम देता है।
PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News