विभूति लगाने के इन फायदों से रूबरू हैं आप?

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 05:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कड़ाके की सर्दी में जहां एक तरफ़ लोग एक बार ही बार में शरीर पर 4 से 5 पांच कपड़े लादे हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर इतनी ठंड में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कपड़ों के बिना तो रहते ही बल्कि अपने शरीर पर राख जैसे कुछ लगाए होते हैं। आप में से बहुत से लोगों ने इन्हें देखा भी होगा दरअसल ये राश नहीं बल्कि शिव जी के प्रिय विभूति कहलाती है जिसमे इतनी ताकत होती है अगर इसे पूरे शरीर पर लगा लिया जाए तो ठंड का नामो निशान दूर हो जाता है। इसके अलावा भि विभूति लगाने के कई फायदे होते हैं।
PunjabKesari, Bhasma, विभूति, Vibhuti, Vibhooti, भस्म, राख, Rakh, Applying Bhasma on body, Applying Vibhooti on Body, Vibhooti Benefits, Benefits of Bhasma tilak, Hindu Shastra, Religious Concept, Hindu Religion
विभूति शारीरिक और मानसिक शांति प्रदान करने वाली प्रसिद्ध दवा है। इसके सेवन से कई रोगों से राहत मिलती है। यही नहीं भगवान शंकर अपने पूरे शरीर पर भस्म लगाते थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार इससे वे इस बात का संकेत देते थे कि ये सृष्टि नश्वर है या कह लें मृत्यु कारक है जो इस संसार में आया है उसने एक न एक दिन राख बन धरती में ही समा जाना है।

इसे माथे पर लगाने की भी परंपरा है परंतु क्या आप जानते हैं माथे पर विभूति लगाने से क्या-क्या लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं-
विभूति के अनगिनत फायदे हैं। हिंदू धर्म में दो प्रकार की पवित्र विभूति बताई गई हैं। जिसमें एक शमशान भूमि से प्राप्त होती हैं और दूसरी पवित्र राख गाय के सूखे हुए गोबर या चावल के चोकर में कुछ और पदार्थ डालकर बनाया जाता है।

कहा जाता है कि माथे पर विभूति लगाने से इंसान के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इससे वह शख्स अच्छे विचारों को धारण करता है। ग्रंथों में इसके इस्तेमाल से मानसिक रूप से शांति मिलती है।
Punjabkesari, Bhasma, विभूति, Vibhuti, Vibhooti, भस्म, राख, Rakh, Applying Bhasma on body, Applying Vibhooti on Body, Vibhooti Benefits, Benefits of Bhasma tilak, Hindu Shastra, Religious Concept, Hindu Religion
इससे वह शख्स सकारात्मक विचारों को धारण करता है। माना जाता है कि विभूति लगाने वाला शख्स मानसिक रूप से बहुत ही शांत होता है। कहते हैं कि ऐसा शख्स घबराता नहीं है और अपने जीवन में काफी सोच-समझकर फैसले लेता है। विभूति लगाने से आसपास के वातावरण में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे माहौल खुशनुमा बना रहता है।

भस्म कहां और कैसे लगाएं
परंपरा के अनुसार भस्म को अंगूठे और अनामिका के बीच लेकर लगानी चाहिए। भौंहों के बीच, जिसे आज्ञा चक्र कहा जाता है, गले के गड्ढे में, जिसे विशुद्धि चक्र कहा जाता है और छाती के मध्य में, जिसे अनाहत चक्र के नाम से जाना जाता है, में विभूति लगानी चाहिए। हिंदू धर्म में आमतौर पर इन बिंदुओं पर विभूति लगाने से इंसान बुद्धिमान बनता है।  
PunjabKesari, Bhasma, विभूति, Vibhuti, Vibhooti, भस्म, राख, Rakh, Applying Bhasma on body, Applying Vibhooti on Body, Vibhooti Benefits, Benefits of Bhasma tilak, Hindu Shastra, Religious Concept, Hindu Religion


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News