इस मंत्र से बढ़ेगा Bank Balance

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 06:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा

PunjabKesari

धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए शास्त्रों में बहुत सारे उपाय, मंत्र और टोने-टोटके बताए गए हैं। जिन्हें फॉलो करके व्यक्ति धनवान बनने के सपने को साकार कर सकता है। ईश्वर की वाणी यानी वेदों में सनातन धर्म की अपार आस्था और श्रद्धा है। ऋग्वेद में एक चमत्कारी मंत्र बताया गया है, जिससे लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मन्त्र का जाप शुभ मुहर्त से आरंभ करना चाहिए और शुक्रवार से आरम्भ करना तो सर्वोत्तम फल देता है। हर रोज कुश के आसन पर बैठ कर पूर्व दिशा में मुंह करके 108 बार इस मंत्र का जाप करें।

PunjabKesari
ऋग्वेद (4/32/20-21) का फेमस मन्त्र है-

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

PunjabKesari
यदि आप हमेशा आर्थिक समस्या से परेशान रहते हैं तो इसके लिए आप 21 शुक्रवार 9 वर्ष से कम आयु की 5 कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद बांटें।

PunjabKesari
सुबह उठकर मुख्य द्वार पर एक गिलास अथवा लोटा भर पानी डालने से मां लक्ष्मी के आने का मार्ग प्रशस्त होता है।

PunjabKesari
घर का अतिरिक्त समान कबाड़ी को बेच दें अथवा बाहर फैंक दें। सफाई के बाद घर में धूप अगरबत्ती लगाएं। अमावस्या से पहले घर की पूरी सफाई करवा दें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और लक्ष्मी कृपा भी प्राप्त होगी। 

ये है वो जगह जहां कौओं की एंट्री है बैन

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News