Bada Mangal 2026 : तीसरे बड़े मंगल पर घर में लगाएं हनुमान जी की ये तस्वीर, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 01:28 PM (IST)

Bada Mangal 2026 : ज्येष्ठ माह में आने वाले हर मंगलवार का बहुत खास महत्व है, क्योंकि इस इस माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल रहा जाता है। यह दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। कहा जाता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा के साथ खास मंत्रों का जाप करने और उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए घर में हनुमान जी की तस्वीरें लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और कुंडली में मौजूद मांगलिक दोष और शनि के कष्ट दूर होते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में हनुमान जी की कौन सी तस्वीरें लगानी चाहिए। 

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
घर में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस प्रतिमा को घर के मुख्य द्वार में लगाने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। 

आकाश में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर
वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा या दक्षिण-पूर्व में आकाश में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होती है। 

पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की तस्वीर
अगर जीवन में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी चल रही है या बनता-बनता काम बिगड़ रहा है, तो तीसरा बड़ा मंगल के दिन पर्वत उठाए हुए हनुमान जी तस्वीर घर की दक्षिण दिशा में लगाएं। ऐसा करने से हर कष्ट दीर हो जाएगा और हनिमान जी की खास कृपा प्राप्त होगी। 

श्री राम का कीर्तन करते हुए हनुमान जी की तस्वीर
तीसरा बड़ा मंगल के दिन  हनुमान जी की पूजा-पाठ करने के साथ उनके मंत्रों और नामों का जाप भी जरूर करें। साथ ही वास्तु के दोषों से मुक्ति पाने के लिए और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे तालमेल बनाएं रखने के लिए श्री राम का कीर्तन करते हुए हनुमान जी की तस्वीर घर में जरूर लगाएं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News