राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के लिए नई व्यवस्था, एस.बी.आई. ने रिटायर्ड बैंककर्मियों की लगाई ड्यूटी
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 08:38 AM (IST)
अयोध्या (इंट.): राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती और उसके बैंक में जमा होने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। चढ़ावा चोरी के मामले में एस.आई.टी. की जांच के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) ने 10 सेवानिवृत्त बैंककर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। ये कर्मचारी चढ़ावे की गिनती और संबंधित बैंकिंग प्रक्रिया की निगरानी में सहयोग करेंगे।
राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर सामने आए विवाद के बाद व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। एस.ओ.पी. के अनुपालन में अब बैंक प्रबंधन ने इस बार सेवानिवृत्त बैंककर्मियों को जिम्मेदारी देने की व्यवस्था की है। माना जा रहा है कि अनुभवी बैंककर्मियों की तैनाती से नकदी की गिनती, मिलान और जमा करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। इससे पहले मंदिर में चढ़ावे की गिनती 2 पालियों में होती थी। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक चलती थी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
