Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan: 'चक्रसुदर्शन मुहूर्त' में शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 10:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आखिरकार वो दिन आ गया है, जिस दिन हर भारतवासी का दशकों पुराना सपना पूरा होगा। जी हां, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। जिसकी शुरूआत आज यानि 05 अगस्त भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि दिन बुधवार को भूमि पूजन के साथ हो रही है। इतिहास के पन्नों में इस दिन को शामिल किया जाएगा। क्योंकि न केवल अयोध्या वासियों के लिए बल्कि पूरे भारत वासियों के लिए ये बेहद खास है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा, जिस दौरान Pm Modi राम मंदिर के निर्माण की नींव रखेेंगे। खबरों के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। खास बात ये है कि श्री राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त केवल 32 सैंकेड का है। ये मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट 08 सैकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सैकेंड तक के बीच है।
PunjabKesari, 5th August Ram mandir bhoomi pujan, राम जन्मभूमि अयोध्या, Ayodhya, अयोध्या, Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan, Ram Mandir Bhoomi Pujan, Sri Ram janmabhoomi, Punjab Kesari, भूमि पूजन, भूमि पूजम का महत्व, Importance of Bhoomi Pujan, Dharmik Sthal, Religious Place In india, Hindu Shastra, Hindu Religion

माना जा रहा है श्री राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन का मुहूर्त बेहद महत्व है। कहा जा रहा है  'चक्रसुदर्शन मुहूर्त' इस शुभ कार्य के लिए सबसे श्रेष्ठ हैं। तो आइए जानते रामचरित मानस में श्री रीम से जुड़ी खास बातें- 

चक्रसुदर्शन मुहूर्त (अभिजित) श्रेष्ठ-
रामचरित मानस में भी कहा गया है कि-

नवमी तिथि मधुमास पुनीता।  
सुकल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता।। 
मध्यदिवस अतिशीत न घामा पावन काल लोक विश्रामा।। 

PunjabKesari, 5th August Ram mandir bhoomi pujan, राम जन्मभूमि अयोध्या, Ayodhya, अयोध्या, Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan, Ram Mandir Bhoomi Pujan, Sri Ram janmabhoomi, Punjab Kesari, भूमि पूजन, भूमि पूजम का महत्व, Importance of Bhoomi Pujan, Dharmik Sthal, Religious Place In india, Hindu Shastra, Hindu Religion
धर्म शास्त्र के विशेषज्ञ बताते हैं कि इस पंक्ति से स्पष्ट होता है कि श्री राम का जन्म 11 बजकर 36  मिनट से 12 बजकर 24 मिनट के बीचों बीच हुआ था। कहा जाता है आदिकाल में विश्वकर्मा ने इसी मुहूर्त में सूर्य के अतिशय तेज से शिव का त्रिशूल, वज्र, और चक्र सुदर्शन का निर्माण किया था। उस समय के साथ-साथ यह मुहूर्त आज भी सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसके मध्य किया गया कोई भी कार्य कभी असफल नहीं होता। अतः यही कारण है राम मंदिर निर्माण के लिए 05 अगस्त को दोपहर का चक्रसुदर्शन मुहूर्त (अभिजित) ही श्रेष्ठ माना जा रहा है। 

श्लोक- 
योग, लगन, ग्रह, वार, तिथि सकल भये अनुकूल। शुभ अरु अशुभ हर्षजुत राम जनम सुखमूल। 

इस श्लोक का अर्थ है कि यानि सभी ग्रह, योग, लग्न, नक्षत्र आदि अपने-अपने शुभ स्थान पर चले गए थे।

ब्रह्म के साकार रूप की सेवा में तत्पर तिथि, वार ग्रह, नक्षत्र और योग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और इनके द्वारा कही गई बातें मानव समाज के लिए न केवल आदर्श स्थापित करती हैं, बल्कि व्यक्ति को विषम परिस्थितियों में भी विचलित न होने की प्रेरणा देती हैं। अपने जीवन में ग्रह नक्षत्रों की अनुकूलता होते हुए भी इन्होंने सामाजिक सन्देश के लिए अपने जीवन को लौकिक दृष्टि से कष्टकारक बनाया। इससे ये सीख मिलती है कि हम सभी को भी श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।  चाहे श्रीराम का जन्म हुए लाखों वर्ष बीत चुके हों, मगर आज भी अगर कोई सच्चे मन से इनका नाम लेता है तो ऐसा प्रतीत होता है कि प्रभु श्री राम धनुष बाण लिए पास ही खड़े हैं। 
PunjabKesari, 5th August Ram mandir bhoomi pujan, राम जन्मभूमि अयोध्या, Ayodhya, अयोध्या, Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan, Ram Mandir Bhoomi Pujan, Sri Ram janmabhoomi, Punjab Kesari, भूमि पूजन, भूमि पूजम का महत्व, Importance of Bhoomi Pujan, Dharmik Sthal, Religious Place In india, Hindu Shastra, Hindu Religion
कहा जाता है कि केवल इनके नाम स्मरण मात्र से ही जातक के शरीर में स्पंदन होने लगता है क्योंकि राम परंब्रह्म का साकार रूप हैं, जगत नियंता हैं, सर्व शक्तिमान हैं। माना जाता है कि इन्हीं के विराट स्वरूप में अखिल ब्रह्मांड समाया हुआ है। तो वहीं ब्रह्मलोक इनका शीश, पाताल इनके चरण, सूर्य-चन्द्र इनके नेत्र, मेघ मंडल इनके काले केश तथा भयंकर काल इन्ही की भृकुटी संचालन से गतिमान होता है। 

हिंदू धर्म में प्रमुख कहे जाने वाले वेद इनकी वाणी है, तो शिव इनके अहंकार और ब्रहा इनकी बुद्धि है। तो सारी श्रृष्टि की उत्त्पत्ति, पालन, और प्रलय परंब्रह्म परमेश्वर की चेष्ठा है।

शास्त्रों में कहा गया है परमेश्वर जब अधर्मियों का नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए मानव शरीर में भगवान हर युग में पृथ्वी पर आते है। जिनकी सेवा हेतु देवता, नाग, गनर्धव, योगी आदि भी समस्त जन विभिन्न रूपों के जन्म लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दौरान ग्रह, नक्षत्र, तिथि, वार, लग्न एवं सभी योग अनुकूल हो जाते हैं। 
PunjabKesari, 5th August Ram mandir bhoomi pujan, राम जन्मभूमि अयोध्या, Ayodhya, अयोध्या, Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan, Ram Mandir Bhoomi Pujan, Sri Ram janmabhoomi, Punjab Kesari, भूमि पूजन, भूमि पूजम का महत्व, Importance of Bhoomi Pujan, Dharmik Sthal, Religious Place In india, Hindu Shastra, Hindu Religion
अगर बात नारायण की करें तो वे इन योगों से अलग ही लीलाएं करते हैं। कहने का अर्थ है कि ये तमाम ग्रहों और उनके प्रभावों से परे हैं। एक पंक्ति के अनुसार जब आसुरी शक्तियों के बढ़ने और देवताओं की प्रार्थना पर जब परमेश्वर ने राम के रूप मानव शरीर धारण कर पृथ्वी पर जन्म लेने का संकल्प लिया तो कहा जाता है। 

योग, लगन, ग्रह, वार, तिथि सकल भये अनुकूल। 
शुभ अरु अशुभ हर्षजुत राम जनम सुखमूल। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News