Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में गर्भगृह का निर्माण शुरू
punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 08:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या (एजैंसियां): अयोध्या सहित पूरे देश के लिए बुधवार का दिन बहुत विशेष रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बहुत विधि-विधान से गर्भगृह की आधारशिला रखी। इसके साथ ही मंदिर निर्माण अब दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस मंदिर का निर्माण बहुत तेज गति से होगा। अब वह दिन दूर नहीं जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर तैयार होगा।
सूर्य के उत्तरायण होते ही होंगे दर्शन
इस योग में आधारशिला की स्थापना से सूर्य के उत्तरायण होने पर ही पूर्ण संयोग बनेगा। मंदिर निर्माण में 16 महीने का समय लगेगा। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 14 जनवरी 2024 को इसके बाद किसी शुभ मुहूर्त में रामलला गर्भगृह में विराजेंगे। उसके बाद सभी के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
500 वर्षों का संघर्ष जीता
इस क्षण की 500 वर्षों से प्रतीक्षा की जा रही थी जो अब वास्तविक हुआ है। आक्रांताओं ने भारत की आस्था पर हमला किया, लेकिन अंत में भारत और सच्चाई की विजय हुई। यह आक्रांताओं के खिलाफ भारत की विजय है। यह 500 वर्षों का संघर्ष था। हर भारतीय के लिए इससे अधिक गर्व का क्षण क्या हो सकता है।
- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
सफेद मकराना संगमरमर का चबूतरा होगा
जहां रामलला विराजेंगे उस गर्भगृह का आकार 20 गुणा 20 फुट का रखा गया है। इसमें 21 फुट का चबूतरा होगा, जो मकराना के सफेद संगमरमर से बना होगा।
4 तरह के पत्थर लगेंगे
9 लाख घन फुट नक्काशीदार सेंडस्टोन
4.7 लाख घन फुट तराशा हुआ गुलाबी सेंडस्टोन
6.37 लाख घन फुट ग्रेनाइट पत्थर
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Panihati Dahi Chida Festival: यहां का विशेष प्रसाद पाने के लिए उमड़ता है भक्तों का हजूम, जानें क्यों

Recommended News

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

भाजपा ने कहा- 2 और 3 जून को विकास तीर्थ बनेंगे महासंपर्क अभियान के केंद्र बिंदु

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर किया 1 आतंकी...सर्च ऑप्रेशन जारी

आज का राशिफल 2 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा