अयोध्या: राम मंदिर परिसर में तैनात पी.ए.सी. जवान रहस्यमय परिस्थिति में सीने में गोली लगने से घायल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (अनस) : प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पी.ए.सी.) के एक जवान को यहां राम मंदिर परिसर में रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मार दी गई। सीने में गोली लगने से घायल जवान को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सैंटर रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही आई.जी. अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि पीड़ित पर किसी और ने गोली चलाई या उसे उसकी ही बंदूक से गोली लगी।

घटना की जांच के आदेश दे दिए गए। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया कि 53 वर्षीय जवान राम प्रसाद मंदिर परिसर में तैनात थे, जब उन्हें गोली लगी। उनके साथियों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस इलाके में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News