इन 3 कामों को करने से करें परहेज वरना....

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 01:52 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि वे खुद भी खुश रहे और अपने परिवार वालों को भी हर हाल में खुश रखें। इसके लिए वे दिन-रात बहुत मेहनत करता है। घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। विष्णु पुराण के अनुसार व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ कामों को करने की मनाही बताई गई है। कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति उन कामों को कर लें तो उसके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर विष्णु पुराण में किन कामों को रात में करने की मनाही बताई गई है।  
PunjabKesari, kundli tv
विष्णु पुराण के अनुसार रात के समय चौराहे पर नहीं जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के वक्त चौराहे पर असामाजिक तत्व घूमते-फिरते रहते हैं। ऐसे में यदि कोई सज्जन चौराहे पर जाएगा तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कई लोग रात के समय चौरहों पर कोई न कोई टोना-टोटका भी करके जाते हैं तो ऐसे में हमें सावधानी जरूर बर्तनी चाहिए।   
PunjabKesari, kundli tv
वैसे तो कोई भी समझदार व्यक्ति आधी रात में श्मशान नहीं जाएगा और इसके साथ ही शास्त्रों में भी श्मशान में जाने की मनाई कही गई है। कहा जाता है कि ऐसी जगहों पर हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जिसका असर हमारे मन और मस्तिष्क पर पड़ सकता है और इसके साथ वहां से निकलने वाला धुआं भी हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। वहां के वातावरण में सूक्ष्म किटाणु भी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं और इसलिए ही श्मशान से आने के बाद नहाना भी जरूरी बताया गया है। 
PunjabKesari, kundli tv
माना जाता है जो लोग बुरे चरित्र वाले होते हैं, उनसे दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। वो रात के समय ही अपने सभी बुरे कार्यों को अंजाम देते हैं। ऐसे में कोई व्यक्ति ऐसे लोगों के साथ रहेगा तो वे परेशानियों में उलझा रहेगा। इसलिए इन लोगों से दूर रहने में ही व्यक्ति की भलाई होती है। 
31 जनवरी को है षटतिला एकादशी, जानें, उससे जुड़ी अनोखी जानकारी(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News