Kedarnath dham: केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमस्खलन, मार्ग बाधित
punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2023 - 08:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रुद्रप्रयाग (स.ह.): केदारनाथ क्षेत्र में गत दिनों भारी बर्फबारी के चलते भैरव गदेरे की पहाड़ी पर हिमस्खलन होने से ग्लेशियर का हिस्सा टूटकर केदारनाथ पैदल मार्ग पर आ गया। इससे आवाजाही बंद हो गई है। मौसम खुलने के बाद पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इन दिनों लिचोली से आगे धाम तक पैदल मार्ग पर भारी बर्फबारी हो रही है जिस कारण यहां पुन: पैदल रास्ते पर बर्फ जम गई है। भैरव गदेरे में यात्राकाल के दौरान कई दफा ग्लेशियर खिसकने और पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं।