Aurangabad: उच्च न्यायालय ने उपदेशक इंदुरीकर महाराज के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया
punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 11:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
औरंगाबाद (प.स.): बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने शुक्रवार को पुलिस को निर्देश दिया कि ‘यौन संबंध बनाने के समय’ और ‘बच्चे की लैंगिक पहचान’ से जुड़े बयान को लेकर वह लोकप्रिय मराठी ‘कीर्तनकार’ (उपदेशक) निवृत्ति महाराज इंदुरीकर के खिलाफ मामला दर्ज करें।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
न्यायमूर्ति के.सी. संत की पीठ ने रंजना गवांडे की ओर से दायर एक रिट याचिका पर यह आदेश दिया। वर्ष 2020 में अहमदनगर जिले की एक बस्ती में उपदेश के दौरान उपदेशक ने कहा था कि सम संख्या वाली तारीख पर दंपति के संबंध बनाने से लड़के का जन्म होता है जबकि विषम संख्या वाली तारीख पर संबंध बनाने से पुत्री का जन्म होता है।