Astro Tips: दीपक जलाने के समय तेल में डालें ये चीजें, ताकि घर में बनी रहे सुख-शांति और खुशहाली

punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astro Tips: हिन्दू धर्म में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने से देवों की उपस्थिति उस स्थान पर होती है और उस जगह दिव्य ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसी कारण से शास्त्रों में सुबह और शाम दीया प्रज्वलित करने का विधान है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि संध्या काल के समय जलाया गया दीपक ज्यादा प्रभावशाली होता है। प्रातःकाल के समय जलाए गए दीपक के मुकाबले। ऐसे में अगर शाम के समय जलने वाले दीपक के तेल में कुछ चीजें मिलाकर उसे प्रज्वलित किया जाए, तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं दीपक जलाने के समय कौन सी चीजें तेल में डालनी चाहिए।  

PunjabKesari Astro Tips

तेल में तिल मिलाकर जलाएं
तिल का संबंध पितरों और शनिदेव से माना गया है। ऐसे में शाम के समय तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। पितरों का आशीर्वाद मिलता है और शनि देव की कृपा भी बनी रहती है।

तेल में कपूर मिलाकर जलाएं
कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से है। ऐसे में शाम के समय तेल में कपूर मिलाकर जलाने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सौभाग्य, सुंदरता, संपन्नता की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Astro Tips

तेल में लौंग मिलाकर जलाएं
लौंग का संबंध राहु और केतु से माना गया है। अगर रोजाना शाम के समय तेल में लौंग डालकर दीपक जलाया जाए तो इससे राहु का दुष्प्रभाव कम होता है और राहु-केतु की शुभता कुंडली में बढ़ती है।

तेल में तेजपत्ते मिलाकर जलाएं
तेजपत्ते का संबंध मां लक्ष्मी और कुबेर देव से माना गया है। ऐसे में शाम के समय तेल में तेजपत्ते का चूरा मिलाकर दीपक जलाया जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ होता है।

PunjabKesari Astro Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News