मार्ग में दिखे कुछ ऐसा तो समझ जाएं आने वाला है पैसा
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2015 - 12:02 PM (IST)

किसी की बात को समझने और अपनी बात को कहने के लिए बहुत सी भाषाओं का प्रयोग किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं संकेतों से संबंधित भी एक भाषा होती है। जिनके माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं को समझ सकते हैं। इन संकेतों के बहुत से माध्यम होते हैं जिनसे हम भविष्य को जान सकते हैं। कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिनके द्वारा हमें पैसा भी प्राप्त होता है।
मार्ग में दिखे कुछ ऐसा तो समझ जाएं आने वाला है पैसा
- बैंक जाते समय मार्ग में गाय दिख जाए तो पैसों से संबंधित सभी कार्य पूर्ण होते हैं।
- पैसों से संबंधित कोई काम करने के लिए जा रहे हो और मार्ग में पीले कपड़े धारण किए कोई महिला एवं कंजक दिख जाए, तो इससे धन प्राप्त होने के आसार बनते हैं।
- पैसे का लेन-देन करते समय हाथ से छूट जाएं तो समझ जाएं आने वाला है पैसा
- दीपावली के पास संजा-संवरा किन्नर दिख जाए तो आशातीत धन लाभ होता है।
- धन से संबंधित किसी कार्य पर जाने के लिए कपड़े पहन रहे हों और अचानक से आपकी जेब से पैसे गिर जाएं तो समझ जाएं मिलने वाला है पैसा।
- वृहस्पतिवार को पीले वस्त्रों में कुंवारी कन्या दिख जाए, तो समझें धन लाभ होने वाला है।
- नेवला रास्ता काट जाए या दिख जाए तो धन से संबंधित समस्याओं का हल होता है। नींद से जागने पर नेवला दिखे तो समझ जाए गुप्त धन प्राप्त होने के आसार हैं।
- कुत्ता भूमी पर बार-बार अपना सिर रगड़े तो वहां गढ़ा धन हो सकता है। कुत्ते के मुंह में रोटी, पूड़ी या कोई भी खाने का सामान दिखे तो समझ जाएं पैसों के आने की संभावना है।
- यात्री यात्रा से लौट रहा हो मार्ग में गधा उसके बांई ओर रेंके तो उसकी पैसों से संबंधित समस्याएं हल होती हैं।
- किसी गांव, नगर अथवा मकान में प्रविष्टि होते समय सुअर दाहिनी ओर दिख जाए तो लक्ष्मी कृपा होती है।