14 अप्रैल को सूर्य करेंगे मेष में प्रवेश जाने राशियों का नफा और नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2015 - 12:23 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्यदेव तुला राशि में नीच के हो जाते हैं तथा मेष राशि में उच्च के होते हैं। वर्त्तमान गोचर के अनुसार सूर्यदेव इस वर्ष मंगलवार दिनांक 14.04.15 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर मीन राशि को त्यागकर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मेष राशि मे प्रवेश से वैसाख माह का प्रारंभ होगा। 

सूर्य के मेष राशि में गोचर पर राशियों का नफा-नुकसान 
 
मेष राशि: समय शुभ फलदायी रहेगा। संतान का महत्व बढ़ेगा। धार्मिक कर्म के कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में बहस व मनमुटाव के योग बनेंगे।
 
वृष राशि: परिवार से वियोग के संकेत हैं। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। दुर्घटना के प्रबल योग हैं। पारिवारिक संपत्ति संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।
 
मिथुन राशि: समय शुभकारी रहेगा। कार्य क्षमता अनुसार फल मिलेगा। भाई-बहन से लाभ के योग हैं। आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं।
 
कर्क राशि: समय लाभकारी रहेगा। पिता से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। नए कार्य सफल रहेंगे। पारिवारिक संपन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि: गोचर अत्यधिक भाग्यशाली सिद्ध होगा। हर क्षेत्र में प्रबल भाग्य से सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।
 
कन्या राशि: समय कष्टकारी रहेगा। आकस्मिक व्यय होगा। व्यवहार उत्तेजनापूर्ण रहेगा। अधिकारि वर्ग से संबंध बिगडेंगे। पिता की सेहत बिगड़ेगी।
 
तुला राशि: जीवनसाथी से संपूर्ण सहयोग मिलेगा। हर्षोल्लास व आनंद का माहौल बना रहेगा। नई सांझेदारी में निवेश करने के प्रबल योग हैं।
 
वृश्चिक राशि: विरोधी वर्ग आपके समक्ष नतमस्तक होगा। शत्रु प्रभावहीन रहेंगे। अत्यधिक क्रोध आने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।
 
धनु राशि: पारिवारिक शुभकार्य के योग हैं। संतान पक्ष के भाग्योदय के योग हैं। शिक्षा क्षेत्र में प्रबल सफलता मिलेगी। प्रेम क्षेत्र में सफल रहेंगे।
 
मकर राशि: सड़क दुर्घटना के योग हैं। गृहक्लेश से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। परिजनों से कष्ट मिलेगा। माता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
 
कुंभ राशि: अत्यधिक क्रोध से छवि प्रभावित होगी। धार्मिक अनुष्ठान व तीर्थ यात्रा के योग हैं। दांपत्य का भरपूर सुख मिलेगा। संबंधों में मधुरता रहेगी।
 
मीन राशि: वाणी में उग्रता रहेगी। कान नाक व गले की समस्याएं परेशान करेंगी। संतान व दांपत्य में खुशहाली बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News