होली के रंगों से भी होता है घर में लक्ष्मी का आगमन

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2015 - 04:38 PM (IST)

होली के त्योहार में छिपा हुआ संदेश यह है कि जमी हुई गन्दगी को दूर करो, रास्ते में बिछे हुए कष्टदायक तत्वों को हटाओ। अगर घर से इन तत्वों को दूर कर दिया जाए तो मा लक्ष्मी के लिए रास्ता प्रशस्त होता है। होली का आनंद किन्हीं विशेष रंगों से लिया जाए तो घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। कारोबार अथवा व्यवसाय अच्छा होगा तो ही लक्ष्मी का आगमन संभव है आईए जानें किन रंगों से खेलें होली

जो लोग भूमि से संबंधित कोई भी काम करते हैं उन्हें लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। इसके अतिरिक्त गुलाबी, केशरिया, महरुन भी शुभ रहेगा।

जो लोग व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, जज, लेखक, पत्रकार और कम्प्यूटर से संबंधित कोई भी काम करते हों वह हरे रंग से होली खेलें। इसके अतिरिक्त नीला, पीला, आसमानी भी शुभ रहेगा।

जौहरी, अनाज व्यापारी और शेयर मार्केट से संबंध रखने वाले लोग पीले रंग से होली खेलें। इसके अतिरिक्त लाल, हरा, जामुनी भी शुभ रहेगा।

ग्लैमर वर्ल्ड से संबंधित लोग, प्लास्टिक, ऑइलपेंट, स्क्रेप, लोहा व्यवसायी और राजनीतिज्ञ नीले रंग से होली खेलें।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News