आज करेंगे कोई भी शुभ काम तो होगा कल्याण ही कल्याण

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2015 - 08:32 AM (IST)

आज अबूझ मुहूर्त का दिन है अर्थात वसंत पंचमी। आज के दिन बिना पंचांग जानें कोई भी शुभ काम किया जा सकता है जैसे विद्यारंभ, नवीन विद्या ग्रहण करना, गृह प्रवेश, विवाह, भवन निर्माण, कूप निर्माण आदि। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पांचवी राशि के देव सूर्यनारायण हैं इसलिए वसंत पंचमी अज्ञान का नाश करके ज्ञान की ओर जाने के लिए अग्रसर करती है। कल करेंगे कोई भी शुभ काम तो होगा कल्याण ही कल्याण

हिन्दू धर्म की प्रमुख पूजनीय देवियों में सरस्वती देवी भी एक हैं जो विद्या की अधिष्ठात्री देवी मानी गई हैं और वह ब्रह्मा जी की मानस पुत्री भी हैं। इनके अन्य पर्याय हैं वाणी, वाग्देवी, भारती, शारदा, संगीत और कला की देवी। मुख्य रूप से इन्हें विद्या की देवी माना जाता है। 

देवी भागवत के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी को ही संगीत, काव्य, कला, शिल्प, रस, छंद, शब्द शक्ति जीव को प्राप्त हुई थी। सरस्वती प्रकृति की देवी भी हैं। वसंत पंचमी माघ मास में आती है। शास्त्रों में माघ मास का आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। वसंत पंचमी को श्री पंचमी तथा ज्ञान पंचमी भी कहते हैं।

यह महान विभूतियों का स्मृति पर्व भी है। बसंत पंचमी वाले दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा व आजादी की अलख सबसे पहले जगाने वाले सतगुरु राम सिंह जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इन्होंने गौ-हत्या के विरुद्ध अंग्रेजों के विरुद्ध आवाज उठाई थी। इसी दिन हिन्दी के यशस्वी कवि पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्मदिन भी होता है एवं निराला जयंती तथा धर्म की वेदी पर कुर्बान होने वाले वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस भी मनाया जाता है। 

वसंत पंचमी के दिन से ही होली की तैयारी शुरू हो जाती है। इस दिन से फाग खेलना शुरू हो जाता हैं। वसंत पंचमी पर प्रेम के देवता कामदेव के साथ रति की भी पूजा होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News