Aries February 2023: अपनी लव लाइफ के साथ जानें, कैसा रहेगा फरवरी का महीना

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 12:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aries February 2023 horoscope: कुछ दिनों में फरवरी महीने का आरंभ होने जा रह है। आपके लिए यह महीना कैसा रहने वाला है ? चन्द्र राशि के अनुसार इस माह जो ग्रह गोचर करेंगे और ग्रहों की स्थिती में बदलाव होगा उसके अच्छे-बुरे प्रभाव आपकी लव लाइफ, प्रौफैशलन, स्टडी, करियर, प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन सेहत व आर्थिक स्थिति पर क्या पड़ेंगे ? इसकी विवेचना वैदिक ज्यतिषाचार्य नरेश अरोड़ा जी आपको बताएंगे। आज आपको बताते हैं पहली राशि मेष के बारे में।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Aries February 2023 astrology: मेष राशि का स्वामी मंगल है, ये एक फाइरी साइन है। इस राशि के जातको का दिमाग अधिकतर गर्म ही रहता है, स्‍वभाव से काफी उग्र होते हैं। मंगल ग्रह स्वयं एक अग्नि तत्व प्रधान ग्रह हैं। फरवरी में नवग्रहों की स्थिती पर नजर डालें तो जानते हैं कैसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए ये महीना-

आप एग्रेसिव हो सकते हैं, वाणी में कड़वाहट आने की संभावना है। इसके बुरे प्रभाव से बचने की जरुरत है। 1 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें।

Aries February 2023 career: करियर के मामले में बहुत लकी रहेंगे। प्रौफैशनली हर काम में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शनि अच्छा धन-लाभ देंगे लेकिन ध्यान रखें कुंडली में बेहतर योग होने के बावजूद अगर कर्म शुभ न हों तो शनि धन की खूब हानि करते हैं।

Mesh rashi February 2023 love life: फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है क्योंकि इसी महीने वैलेंटाइन डे भी आता है। यंगस्टर्स इस महीने में अपनी लव लाइफ को लेकर काफी एक्साइटिड रहते हैं। मेष राशि वालों को अपने प्यार का भरपूर साथ मिलेगा। सिंगल की लव लाइफ बेहद रोमांटिक रहेगी। यदि आप मैरिड हैं तो पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है।

Aries February Education Horoscope 2023: जो छात्र इस समय पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए फरवरी के महीने में स्थिती थोड़ी अच्छी है। यदि किसी प्रतियोगी परिक्षा में भाग लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिलेगी। संभव है मन में थोड़ी-बहुत असंमयस की स्थिती बनी रहे। ऐसे में योग और मैडिटेशन का सहारा लें। खुद पर थोड़ा फोकस करें।

Aries February 2023 Upay उपाय: आप अपने मन को काबू में करने का प्रयास करें। तभी हर काम में सफल हो पाएंगे। उपाय के तौर पर चांदी की चैन या कड़ा पहनें। इसका कोई भी साइड इफैक्ट नहीं होगा। मैडिटेशन करना सबसे बेहतर विकल्प है। मां के साथ संबंध अच्छे रखेंगे तो चन्द्रमा अच्छा रहेगा। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। खुद को कूल रखें तभी मनासिक शांति की प्राप्ति संभव है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News