April 2023 Monthly rashifal Taurus: वृष राशि वालों को मिलेंगे ये शुभ-अशुभ फल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Monthly rashifal Taurus: आज बात करेंगे वृष राशि के जातकों के बारे में। 1 अप्रैल को मंगल दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। केतु छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि आपकी कुंडली में दशम भाव से गोचर कर रहे हैं। सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव से हो रहा है। ये दोनों शुभ गोचर में हैं। सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव में अच्छा होता है। अप्रैल महीने के दौरान दोनों की स्थिति बदल जाएगी। बुध और शुक्र बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इनमें से शुक्र का गोचर अच्छा है। शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं, जिनको बारहवें भाव का दोष नहीं लगता। सबसे पहले 6 अप्रैल को शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। सीधा लग्न में आ जाएंगे। ये लग्न में आकर अच्छा फल करेंगे। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा के ऊपर से गोचर करेंगे तो शुभ फल देंगे। लग्न को मजबूत करेंगे। अगला गोचर होगा सूर्य का। सूर्य 14 अप्रैल को सूर्य बारहवें भाव में चले जाएंगे। ये गोचर अशुभ हो जाएगा। इसके दौरान सूर्य ग्रहण के प्रभाव में भी आएंगे और उसका थोड़ा सा नुकसान देखने को मिल सकता है। गुरु आपकी कुडंली में शुभ गोचर में चल रहे हैं लेकिन गुरु 22 अप्रैल को बाहरवें भाव में चले जाएंगे। ये गोचर अशुभ रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Taurus वृष राशि की आर्थिक स्थिति: कर्म के स्वामी शनि आपकी कुंडली में दशम में चल रहे हैं हालांकि शनि शुभ गोचर में नहीं हैं। यदि आपकी कुंडली में महादशा, अंतर्दशा चल रही है तो योगा कारक ग्रह अच्छे फल ही करेंगे। गुरु यहां पर शुभ गोचर में हैं। ये आय का भाव है। गुरु यहां पर मजबूत हो जाते हैं। आय स्थान 22 अप्रैल तक बहुत अच्छा है। खर्चा बढ़ने की संभावना है। मंगल धन स्थान में हैं। राहु बुध के साथ हैं लेकिन आय बनी रहेगी।

Health Status of Taurus वृष राशि की स्वास्थ्य स्थिति:  हेल्थ को लेकर थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है। केतु छठे भाव में हैं तो बॉडी के निचले हिस्से में कोई न कोई दिक्कत हो सकती है। खान-पान का ध्यान दें। स्मोकिंग और ड्रिंकिंग को अवॉयड करें। सप्तम भाव के ऊपर शनि की दृष्टि है।

Relationship Status of Taurus वृष राशि के रिश्ते की स्थिति: जो मैरिड कपल हैं, उनको थोड़ा सा धैर्य से काम लेना होगा। सप्तम भाव के स्वामी आपकी कुडंली में मंगल बन रहे हैं। वो जाकर बैठ गए हैं दूसरे भाव में। ये भाव थोड़ा सा पाप प्रभाव में आ गया है। यदि पार्टनर के साथ मन-मुटाव चल रहा है तो अपनी वाणी में संयम रखें। सिंगल के लिए समय अच्छा है। सूर्य और गुरु दोनों पंचम को देख रहे हैं। रिश्ता होने के योग भी बन रहे हैं।

छात्रों के लिए समय काफी अच्छा है। गुरु शुभ गोचर में हैं। पंचम को देख रहे हैं। ये आपको स्टडी में काफी हेल्प करेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News