April 2023 Monthly rashifal Aries: मेष राशि वालों को मिलेंगे ये शुभ-अशुभ फल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 09:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Monthly rashifal Aries: आज बात करेंगे अप्रैल महीने के राशिफल के बारे में कि मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का माह कैसा रहेगा ? मेष राशि के लिए इस समय राहु का गोचर चंद्रमा के ऊपर से हो रहा है। 1 अप्रैल को बुध और शुक्र चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। मंगल इस समय शुभ गोचर में हैं तीसरे भाव में रहेंगे और पूरा माह यही पर रहेंगे। ये शुभ गोचर में हैं। चौथे भाव में चंद्रमा रहेंगे 1 अप्रैल को। केतु सप्तम स्थान से गोचर कर रहे हैं। शनि ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। गुरु और सूर्य बारहवें भाव में हैं। ये शुभ गोचर में नहीं हैं। 6 अप्रैल को सबसे पहले आपकी कुंडली में शुक्र का गोचर होगा। शुक्र दूसरे भाव में चले जाएंगे। सूर्य बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। ये गोचर अच्छा नहीं है। 14 अप्रैल को सूर्य लग्न में आ जाएंगे। गुरु बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बारहवें भाव का गुरु का गोचर अच्छा नहीं होता। 6 अप्रैल तक त्रिग्रही योग बना रहेगा, उसके बाद चंद्रमा के ऊपर चार ग्रहों का योग बन जाएगा। थोड़ा सा मानसिक दबाव रह सकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Aries मेष राशि की आर्थिक स्थिति: शनि आपकी कुंडली में दशम और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और शुभ गोचर में हैं। यदि अंतर्दशा चल रही है तो कर्म का अच्छा फल मिलेगा। शनि 15 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। शतभिषा नक्षत्र में आ जाएंगे। इस नक्षत्र में आकर शनि अच्छे फल देंगे। कर्म और आय के लिहाज से यह अच्छा है। प्रमोशन मिलने के भी चांस हैं।

Health Status of Aries मेष राशि की स्वास्थ्य स्थिति: हेल्थ के स्वामी आपकी कुंडली में बुध बनते हैं और वो जाकर बैठ गए हैं लग्न में। राहु के ऊपर से बुध का गोचर हो रहा है। बुध तीसरे भाव के भी स्वामी हैं। खान-पीन पर ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारियां आपको जकड़ सकती हैं। पेट खराब भी हो सकता है।

Relationship Status of Aries मेष राशि के रिश्ते की स्थिति: राहु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। शादीशुदा जातकों को थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। यदि आप सिंगल हैं तो वहां पर भी आपको थोड़ी सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पंचम का स्वामी राहु-केतु में गोचर करेंगे। अप्रैल में ही सूर्य ग्रहण भी लगेगा। एक महीने तक सिंगल लोगों को वेट करना पड़ सकता है।

एजुकेशन भी पंचम भाव से आती है। गुरु पंचम भाव से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु 22 अप्रैल को ठीक हो जाएंगे। इसके बाद छात्रों के लिए यह समय शुभ है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News