April 2024 Capricorn Horoscope: मकर राशि के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2024 Capricorn Horoscope: आज बात करेंगे कि मकर राशि के जातकों को लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? आपकी कुंडली में शनि और मंगल दूसरे भाव में हैं। इसका मतलब है कि शनि की साढ़ेसाती आपके ऊपर चल रही है। मंगल भी दूसरे भाव में हैं। यह गोचर अच्छा नहीं है। यह वाणी और धन का भाव है। यहां पर दो ग्रहों की युति जो है, वो अच्छा नहीं है। राहु, शुक्र और सूर्य तीसरे भाव में हैं। राहु, शुक्र और सूर्य तीसरे भाव में अच्छे हैं। यह तीन ग्रहों का गोचर आपके लिए अच्छे हैं। गुरु चौथे भाव में अच्छे नहीं हैं। बुध चौथे भाव में अच्छे हैं। केतु का नौवे का गोचर अच्छा नहीं है। चंद्र का 12वें का गोचर अच्छा नहीं है। लेकिन यहां पर स्थिति बदलेगी। सूर्य 13 अप्रैल के दिन राशि परिवर्तन करेंगे और आगे आ जाएंगे। यहां पर वो फेवर में नहीं रहेंगे। इसके साथ ही मंगल का राशि परिवर्तन होगा। 23 अप्रैल को यह आगे फेवर में आ जाएंगे। 24 को शुक्र बदलेंगे राशि और यहां पर आ जाएंगे। यह युति आपके लिए अप्रैल के आखिर तक रहेगा। यहां पर एक स्थिति यह रहेगी चार ग्रह जो हैं क्रेंद में आ जाएंगे। आपका लग्नेश जो है शनि उसके ऊपर किसी का भी पाप प्रभाव नहीं है। मंगल पाप प्रभाव में बैठेंगे लेकिन थोड़े दिनों बाद आगे निकल जाएंगे।  

Position of Karma and Income Place in the month of April अप्रैल महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: यहां पर गुरु हालांकि चौथे भाव में शुभ गोचर में नहीं होते। गुरु का गोचर दूसरे, पांचवें, सातवें और नौवें और 11वें में शुभ होता है। लेकिन चूंकि गुरु क्रेंद में है इसलिए इसको अशुभ भी नहीं मानेंगे। यहां से गुरु की दृष्टि आपके दसवें भाव में पड़ेगी। दसवें भाव और कर्म और कारोबार का भाव है। जब गुरु यहां पर इस भाव को दृष्टि देंगे, तो निश्चित तौर पर आपके लिए यह स्थिति अच्छी है। कारोबार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके कारोबार में गुरु निश्चित तौर पर वृद्धि का काम करवाएंगे। लेकिन यहां पर जो आय स्थान है। आय स्थान के स्वामी का मंगल पर जाकर बैठना वैसे अच्छा है। चूंकि शनि के साथ बैठ गए हैं, तो यहां पर आपके धन को ड्रेन करने का काम करेंगे। आय में कोई दिक्कत रहेगी। खर्चों में थोड़ा इजाफा हो सकता है।   

Relationship status in the month of April अप्रैल महीने में रिलेशन की स्थिति: यहां पर सप्तम भाव के ऊपर राहु की दृष्टि सीधा देखेंगे। इसके अलावा सप्तम भाव को कोई पाप ग्रह प्रभावित नहीं कर करता। मंगल यहां पर रहेंगे। मंगल यहां पर नहीं देख सकते। गुरु का केंद्रीय प्रभाव रहेगा। सूर्य, केतु और शनि नहीं देख सकते। राहु देख सकते हैं। सप्तम के ऊपर सिर्फ और सिर्फ राहु का प्रभाव है। दो या दो से ज्यादा पाप ग्रह एक राशि को ज्यादा प्रभावित करें, तो वहां चीजें दिक्कत वाली हो जाती है। यहां पर सप्तम को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। मैरिड कपल्स के रिश्ते में कोई दिक्कत नहीं आने वाली। कई बार ऐसा होता है कि किसी बात में आपका ओवररिऐक्शन हो जाए। यह पर थोड़ा सा संभलकर चलना होगा क्योंकि राहु आपको मेंटली पर उस चीज की और ले जाता है कि आप चीजों को अज्यूम कर लेते हो। हालांकि यहां पर कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। शुक्र, गुरु दोनों ही केंद्रीय प्रभाव में हैं। शुक्र बाद में आएंगे पर गुरु का पहले ही सप्तम के ऊपर केंद्रीय प्रभाव रहेगा। वहां पर चीजें ज्यादा दिक्कत वाली नहीं है। यहां से पंचम भाव से रिलेशनशिप देखा जाता है। जो लोग रिलेशन में हैं, उनके के लिए समय अच्छा रहेगा। शुक्र लगातार शुभ गोचर में रहेंगे। तीसरे में भी शुभ गोचर में हैं। यहां पर चौथे में भी आ जाएंगे तो भी शुभ गोचर में हैं। पांचवें भाव के ऊपर कोई बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं है। मंगल पहले 23 दिन लगातार देखेंगे। उसके बाद कोई ज्यादा पाप प्रभाव नहीं है। केतु की भी दृष्टि रहेगी। घर का स्वामी गुरु, बुध के साथ हैं। तो निश्चित तौर पर उसका फायदा होगा। महीने के मध्य में जब चंद्रमा यहां पर आएंगे। इस भाव को एक्टिव करेंगे। महीने के मध्य में अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। 
  
Health status in the month of April अप्रैल महीने में सेहत की स्थिति: आपकी कुंडली में  सेहत वाले भाव का स्वामी बुध बनता है। बुध इस समय शुभ गोचर में हैं। सेहत को लेकर चिंता नहीं रहेगी। सूर्य वैसे भी ओवरऑल हेल्थ के कारक हैं, वो शुभ गोचर में ही रहेंगे। वहां पर भी आपको बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हैं। शनि और मंगल की दृष्टि सीधा अष्टम पर रहेगी। अष्टम हानि का भाव है। यहां पर वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा जिनका काम ऐसा जगह से जुड़ा है, जहां पर हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहां पर दुर्घटना होने का डर बना रहेगा।  इसलिए काम करते समय सावधानी बहुत जरूरी है।

Status of education in the month of April अप्रैल महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए ,समय निश्चित तौर पर अच्छा है। बुध और गुरु दोनों ही क्रेंद में है। यह एजुकेशन का भी भाव होता है। यह भी भाव एजुकेशन का होता है। इस भाव के स्वामी शुक्र भी यहां पर आकर चार ग्रहों का योग बना रहे हैं। जिन छात्रों की परीक्षा चल रही है। उनके लिए समय अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों के ऊपर साढ़ेसाती चल रही है, वो इन उपायों को कर सकते हैं।

उपाय- शनिवार के शाम को उड़द की काली दाल का दान करें। इसके अलावा ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News