April 2023 Monthly rashifal Gemini- मिथुन राशि वालों के आय में होगी वृद्धि

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Monthly rashifal Gemini: अप्रैल का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा। मंगल लग्न में गोचर कर रहे हैं। थोड़ा सा गुस्सा ज्यादा आ सकता है। ये शुभ गोचर नहीं है। चंद्रमा दूसरे भाव में हैं। केतु का गोचर आपकी कुंडली में पंचम में है। ये गोचर शुभ नहीं होता। शनि आपकी कुंडली में नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और सूर्य दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है...लेकिन आगे जाकर ये शुभ हो जाएगा। शुक्र और राहु आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव में हैं। ये गोचर शुभ है। 6 अप्रैल को शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे और बारहवें भाव में चले जाएंगे। शुक्र इकलौते ऐसे ग्रह हैं तो इस भाव में शुभ फल देते हैं। इसके आपको अच्छे फल देखने को मिलेंगे। शुक्र आपकी कुंडली में पंचम भाव में स्वामी हैं। सूर्य आपकी कुंडली में दसवें भाव से गोचर कर रहे हैं और ये अशुभ गोचर में हैं। सूर्य 14 अप्रैल को स्थिति बदलेंगे। गुरु ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। 22 अप्रैल को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु ग्यारहवें भाव के कारक ग्रह हैं। ग्याहरवां भाव से आपका फल देखा जाता है। यहां पर आपको शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Gemini मिथुन राशि की आर्थिक स्थिति: आय भाव में राहु है और वो शुभ गोचर में हैं। मनी का फ्लो बना रहेगा। गुरु जब शुभ गोचर में आ जाएंगे तो आपके लिए चीजें और अच्छी हो जाएंगी लेकिन 15 अप्रैल तक आपको वेट करना होगा। ग्याहरवां भाव एक ऐसा भाव है जहां पर सारे ग्रह अच्छे फल देते हैं।

Health Status of Gemini मिथुन राशि की स्वास्थ्य स्थिति: छठे भाव के स्वामी का लग्न में बैठना अच्छा नहीं है। खान-पान में ध्यान रखें नहीं तो चीजें दिक्कत वाली हो सकती हैं। ड्राइविंग थोड़ा संभल कर करें। बीपी और शुगर के मरीज समय-समय पर अपनी दवा लेते रहें।  

Relationship Status of Gemini मिथुन राशि के रिश्ते की स्थिति: रिलेशन भाव के स्वामी आपकी कुंडली में गुरु बनते हैं। गुरु शुभ गोचर में नहीं हैं। जैसे ही गुरु ग्यारहवें भाव में जाएंगे वो शुभ गोचर में आ जाएंगे। फिलहाल पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। मंगल सप्तम को देख रहे हैं। लग्न में बैठे हैं। राहु सप्तम को देख रहें है ग्याहरवें भाव से। गुरु के गोचर के बाद सब सही हो जाएगा। सिंगल लोगों को थोड़ा वेट करनी पड़ सकती है। केतु पंचम भाव से गोचर कर रहे हैं। पंचम भाव निश्छल प्रेम का भाव है। केतु का गोचर यहां से हो रहा हैं इसलिए यहां चीजें अच्छी नहीं हैं। 22 अप्रैल के बाद सिंगल की तलाश खत्म हो जाएगी लेकिन थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जो महिला गर्भवती है उनको थोड़ा सा ध्यान रखने की जरुरत है।

छात्रों के लिए समय अच्छा आ रहा है। पंचम भाव के ऊपर  गुरु की दृष्टि पड़ेगी। पंचम के ऊपर पहले से ही बुध की दृष्टि है। गुरु और बुध दोनों ही एजुकेशन के कारक ग्रह हैं।
   
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News