आज का राशिफल 16 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 09:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी की तलाश में है तो आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपको किसी अच्छी नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आज संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी धर्म स्थान में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
उपाय-   शिवलिंग पर लाल रंग के फूल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। बच्चों को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। यात्रा के दौरान सेहत का ख्याल रखें। कारोबार के मामलों में कोई अपना ही छुपकर आप को नुकसान पहुंचा सकता है। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें।
उपाय-  भगवान गणेश जी के मंदिर में काले सफेद कंबल का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए यात्रा करने का मौका मिलेगा। काफी समय से चल रहा है कोई अनुसंधान कार्य आज पूरा हो सकता है। आप अपने सभी नियोजित लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। मानसिक फिटनेस के लिए योग का सहारा लेंगे।
उपाय-  केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कामकाज संबंधी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है, जो कि आपके लिए लाभदायक रहेंगी। बच्चों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। एकाएक आपको अपने सभी समस्याओं के हल मिलते चले जाएंगे। नौकरी में स्थानांतरण आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय-  कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं ।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। संतान से आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। बच्चों की सफलता से आज आपको प्रसन्नता होगी। कामकाज से संबंधित कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। घर के नवीनीकरण का काम करवाने का मन बना सकते हैं।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आप समय रहते अपने सारे काम पूरे कर लेंगे। शाम का समय युगल प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर की सजावट का सामान खरीदेंगे। हालांकि मन अंदर ही अंदर किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा।
उपाय-  एक हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज के दिन छोटी मोटी यात्राएं लगी रहेंगी। नौकरी में बदलाव चाहने वाले लोग आज आवेदन कर सकते हैं। आपकी दिनचर्या में आज कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। सेहत का ख्याल रखें, किसी गुप्त रोग को लेकर परेशान हो सकते हैं, समय रहते चिकित्सा सलाह अवश्य लें।
उपाय-  काले सफेद तिल के मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सेहत के नजरिये से आज का दिन थोड़ा कमजोर है। कमर का दर्द और पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। आज के लिए फैक्ट्री में कोई नई मशीन खरीदने की योजना को स्थगित कर दें। किसी नए काम की शुरुआत तो करना चाहेंगे परंतु अड़चनों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय-  काले कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज वाहन चलाते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। टायर पंचर होने के कारण अपने गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचेंगे। बच्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। उनकी संगति पर नजर रखने की आवश्यकता है।
उपाय- मीठा दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News