आज का राशिफल 07 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 08:41 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी मेहनत के कारण आपको पदोन्नति मिलने की पूरी सम्भावना है। आज यात्राओं से लाभ मिलेगा।
उपाय- ताम्बे के लोटे में गुड़ भर कर मंदिर में दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज के दिन किसी तनाव का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में काम की अधिकता के कारण खुद को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। नींद की कमी हो सकती है। बच्चों को लेकर कोई चिंता आज आपको घेरे रहेगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज धार्मिक क्रियाकलापों में रूचि बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार से सम्बंधित कोई छोटी यात्रा कर सकते हैं। किसी भी समस्या से निकलने के लिए घर के अनुभवी सदस्यों का सहयोग ले सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दूसरों के उलझे मामलों को सुलझाने के चक्कर में खुद को किसी मुसीबत में डाल लेंगे। बच्चों की पढाई को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार आज रोजगार मिल सकता है। आज आपके कार्य शैली आपके सहकर्मियों को पसंद आएगी।
उपाय- घर में रखे ख़राब बिजली का उपकरण न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपने बोलचाल के तरीके में अहंकार न आने दें। कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है, धैर्य से काम ले। कारोबार में कोई नई साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं भोजन करवाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। बिना सोचे समझे खर्चा करने से आपका मासिक बजट हिल सकता है। अपनी कुछ जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ अपनी परेशानी को साझा करने से समस्या का समाधान मिल सकता है।
उपाय- मंदिर में देसी घी दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी की प्राप्ति के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट दिखाई देंगे। संतान की किसी समस्या का हल निकालने में उसकी मदद करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- काले सफ़ेद तिल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। बहुत समय से रुका कोई जरूरी काम दोबारा से शुरू होगा। व्यापार में चल रही हानि लाभ में बदलेगी। फैक्ट्री के लिए कोई मशीनरी खरीदने का विचार बनायेंगे। नेत्र से सम्बंधित कोई रोग होने की संभावना है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में सोच से कम लाभ मिलेगा, धैर्य रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें। कमर के दर्द परेशानी दे सकता है। भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- मीठा दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
सबसे ज्यादा पढ़े गए