आज का राशिफल 30 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता और मेहनत के साथ सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। यह यात्रा आपके कार्य से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने में सहायक होगी। यात्रा के दौरान समय का ध्यान रखें और आवश्यक दस्तावेज़ तथा सामान साथ रखना न भूलें, ताकि कार्य बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मेहनत का उचित फल प्राप्त करने वाला रहेगा। कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ पूरा करने पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता और परिश्रम की सराहना होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा करने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार में बहन के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। यदि वह किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुजर रही हैं, तो उनकी आवश्यकताओं और आराम का ध्यान रखें। समय पर उचित देखभाल और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग इस समय उनके लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परंपराओं का पालन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण दिन के अंत तक शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। इसलिए अपनी क्षमता से अधिक काम का दबाव लेने से बचें और संभव हो तो कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित करें। शाम के समय पर्याप्त आराम लेने से अगले दिन के लिए ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ, लाभदायक और प्रगतिशील रहने वाला है। आज किए गए परिश्रम की अपेक्षा अधिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। जिन कार्यों में आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उनमें सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी और कार्यों को पूरा करने में अपेक्षाकृत कम बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  युवा वर्ग के लिए करियर की दृष्टि से दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा या कौशल विकास से जुड़े नए अवसर सामने आएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सलाह या संपर्क के माध्यम से भविष्य में लाभ देने वाला अवसर प्राप्त होने की संभावना है। अपनी योग्यता और प्रतिभा को सही दिशा में उपयोग करने से करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।
उपाय- माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज सफलता मिलेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट, दस्तावेज़ी कार्य या व्यक्तिगत जिम्मेदारी के पूरा होने से मानसिक राहत मिलेगी। अधूरे कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा और इससे नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर भी मिलेगा।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होगा। किसी अतिरिक्त कार्य, व्यावसायिक अवसर या पुराने प्रयास से आर्थिक लाभ मिलेगा। हालांकि नए अवसरों का लाभ उठाते समय उनकी वास्तविक उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं का मूल्यांकन अवश्य करें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण निर्णयों, पारिवारिक जिम्मेदारियों या कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी चुनौती में उन का साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आपसी समझ और सहयोग के कारण संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा परिवार का वातावरण भी सुखद रहेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa