आज का राशिफल 22 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 01:23 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की प्राप्ति होगी। जिस कार्य को आप पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ पूरा करेंगे, उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत की सराहना होने के साथ-साथ भविष्य में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से आशाजनक रहेगा। रोजगार के नए अवसर सामने आयेंगे और किसी संस्था, कंपनी या परिचित के माध्यम से नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। यदि आप लगातार प्रयास कर रहे हैं, तो आज मिलने वाला कोई अवसर आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रूप से आपके लिए फलदायी और संतोषजनक रहने वाला रहेगा। सामाजिक और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अपने राजनयिक तथा सामाजिक संबंधों को मजबूत करना भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हुई मुलाकात या बातचीत के माध्यम से कोई आकर्षक अवसर प्राप्त हो सकता है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कुछ समस्याएं या अप्रत्याशित परिस्थितियों से मानसिक दबाव बढ़ेगा। किसी व्यक्ति की गलती या लापरवाही के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों की निगरानी स्वयं करना बेहतर रहेगा। किसी भी परिस्थिति को अपने ऊपर हावी न होने दें। धैर्य, समझदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे तो कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल पाएंगे।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से खर्चों पर विशेष नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। अनावश्यक खरीदारी या बिना योजना के किए गए खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेंगे। अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुसार बजट बनाकर चलें तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बचत पर ध्यान दें। आर्थिक अनुशासन आपकी वित्तीय स्थिति को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उपाय- शराब का सेवन न करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ छोटी- मोटी परेशानियां या कार्य संबंधी व्यवधान सामने आ सकते हैं। किसी नई योजना, निवेश या विस्तार से जुड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें। वर्तमान परिस्थितियों का अच्छी तरह मूल्यांकन करके ही आगे बढ़ें।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में अपने मन की बात परिवार के सदस्यों के साथ साझा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी समस्या को अकेले संभालने के बजाय जीवनसाथी या करीबी परिजनों से चर्चा करने पर उचित समाधान और भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आपसी संवाद से परिवार में विश्वास भी बढ़ेगा।
उपाय- बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य और संतोषजनक रहने की संभावना है। फिर भी व्यस्तता के बीच पर्याप्त आराम, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। मानसिक तनाव को कम करने के लिए कुछ समय मनोरंजन, योग, ध्यान या अपनी पसंदीदा गतिविधियों में बिताना लाभदायक रहेगा।
उपाय- कौवों को रोटी दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज परिवार और आर्थिक मामलों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। पिछले कुछ समय से जिन परिस्थितियों को लेकर मानसिक अस्थिरता या चिंता बनी हुई थी, उनमें धीरे धीरे राहत मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी और वित्तीय मामलों में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari