आज का राशिफल 20 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 01:53 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत में किसी समाचार या अप्रत्याशित सूचना के कारण मन थोड़ा उदास होगा, लेकिन परिस्थितियों को लेकर अधिक चिंता करने के बजाय धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें। समय के साथ स्थिति में सुधार आएगा और आप अपने कार्यों पर दोबारा ध्यान केंद्रित करने में सफल रहेंगे।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्य क्षेत्र में आज जल्दबाजी करने से विशेष रूप से बचना होगा। कार्यों को जल्दी पूरा करने के प्रयास में छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं, जिनका प्रभाव बाद में परेशानी के रूप में सामने आ सकता है। इसलिए प्रत्येक कार्य को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद ही आगे बढ़ें। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सभी पहलुओं पर विचार करना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक रहेगी। धन के लेन-देन को लेकर किसी व्यक्ति के साथ मतभेद या गलतफहमी उत्पन्न होगी। इसलिए आर्थिक व्यवहार में स्पष्टता रखें और बिना पूरी जानकारी के कोई वादा या समझौता न करें। आज अनावश्यक खर्च बढ़ने की भी संभावना है, इसलिए खरीदारी और अन्य खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज सामाजिक और व्यक्तिगत संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें तथा किसी विवाद को बढ़ाने से बचें। यदि किसी बात पर मतभेद हो भी जाए, तो शांतिपूर्वक बातचीत करके उसे सुलझाने का प्रयास करें। आपकी समझदारी रिश्तों को खराब होने से बचा सकती है।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के लिए समय निकालने और उनकी भावनाओं को समझने से आपसी प्रेम, विश्वास और निकटता बढ़ेगी। साथ बिताया गया समय दिनभर के तनाव को कम करने में सहायक होगा और रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाएगा।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शानदार, उत्साहवर्धक और आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे न केवल आर्थिक स्थिति बेहतर होगी बल्कि भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में उनका साथ मिलने से काम आसान हो जाएगा और कार्यस्थल का वातावरण भी सहयोगपूर्ण बना रहेगा। आज आपके मन में आय बढ़ाने और धन अर्जित करने के कुछ नए तथा रचनात्मक विचार आयेंगे। इन विचारों को तुरंत लागू करने के बजाय उनकी व्यवहारिकता और लाभ हानि पर विचार करें, तो भविष्य में ये आर्थिक प्रगति का अच्छा माध्यम बन सकते हैं।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ और चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में आज आपको अपने करीबी लोगों की भावनाओं और आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण परिस्थिति में परिवार या नजदीकी लोगों को आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे आपको यह महसूस होगा कि आपके लिए उनका जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी सहायता करने से आपको आत्मसंतोष और मानसिक प्रसन्नता मिलेगी।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान के साथ समय बिताना आज विशेष रूप से सुखद रहेगा। बच्चों के साथ बातचीत, मनोरंजन या किसी गतिविधि में शामिल होने से आपसी अपनापन बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। उनकी उपलब्धियों या विचारों को समझने का अवसर भी मिलेगा, जिससे पारिवारिक संबंध और मजबूत होंगे।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News