आज का राशिफल 09 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मानसिक रूप से कभी कभी कुछ नकारात्मक विचार या अनावश्यक चिंताएँ मन को विचलित कर सकती हैं। ऐसे समय में स्वयं को तनाव से दूर रखने का प्रयास करें। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना, ध्यान, योग या मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनाना आपको मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन युवा वर्ग के लिए विशेष रूप से अपने करियर और भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से ध्यान देने का है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं, नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़े निर्णय सोच समझकर लें। सही समय पर लिया गया सही निर्णय आने वाले समय में सफलता के नए द्वार खुलेंगे।
उपाय- सुबह साफ पानी में चंद्रमा को ध्यान कर “ॐ सोमाय नमः” जप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और व्यापारिक गतिविधियां पहले की अपेक्षा बेहतर होती दिखाई देंगी। किसी महत्वपूर्ण सौदे, नए अनुबंध या लाभदायक डील के सफल होने की संभावना बन रही है, जिससे भविष्य की योजनाओं को नई दिशा मिल सकती है।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परंपराओं का पालन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज नए व्यावसायिक विस्तार से जुड़े कार्यों में फिलहाल सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा। ऐसे कार्यों में अपेक्षित परिणाम न मिलने या आर्थिक नुकसान की आशंका बन रही है। इसलिए यदि संभव हो तो बड़े प्रचार अभियान, नए निवेश या जोखिमपूर्ण योजनाओं को कुछ समय के लिए स्थगित रखना अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और उनका सहयोग भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी कार्यकुशलता और जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार से अधिकारी प्रभावित होंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपनी रुचि के अनुरूप कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट, नई जिम्मेदारी या करियर में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग और स्नेह आपको मानसिक संतोष प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में भी भाग्य का साथ मिलेगा और आपसी विश्वास तथा भावनात्मक निकटता पहले से अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी या प्रियजन के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मधुरता और अपनापन लेकर आएगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। शारीरिक ऊर्जा में हल्की कमी महसूस करेंगे और नकारात्मक विचार या अनावश्यक चिंता आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती हैं। नियमित दिनचर्या, पर्याप्त विश्राम, संतुलित आहार तथा ध्यान, योग या सकारात्मक सोच अपनाने से मानसिक और शारीरिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक सोच से भरपूर रहने वाला है। आप स्वयं को पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे कठिन से कठिन कार्यों को भी सहजता से पूरा करने का उत्साह बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व, व्यवहार और कार्यशैली को बेहतर बनाने की दिशा में आप का विशेष ध्यान रहेगा।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन ना करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी प्रभावशाली, अनुभवी या महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। यह संपर्क आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उनके मार्गदर्शन, सुझाव या सहयोग से भविष्य के लिए लाभदायक योजनाएं बन सकती हैं और करियर अथवा व्यवसाय में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चूरमे का भोग लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
