आज का राशिफल 06 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 05:11 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा। आय के साथ साथ आवश्यक खर्च बने रह सकते हैं, जिससे बचत अपेक्षा से कुछ कम रहने की संभावना है। इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट के अनुसार आर्थिक योजनाएं बनाकर चलें। सोच समझकर किया गया वित्तीय प्रबंधन भविष्य में आपको अधिक सुरक्षित और संतुलित स्थिति प्रदान करेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्साह, सफलता और सकारात्मक उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी और आपके प्रयासों को अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज पहले से किए गए कार्यों का लाभ प्राप्त मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य की योजनाओं पर भी पूरे उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। नई जिम्मेदारियों को आप कुशलता और आत्मविश्वास के साथ निभाने में सफल रहेंगे।
उपाय- पीला कपड़ा/रुमाल अपने पास रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य समय पर और सुचारु रूप से पूरे होंगे। टीमवर्क और आपसी समन्वय के कारण कार्यस्थल का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।
उपाय- सिर ढक कर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज यदि किसी महत्वपूर्ण परियोजना या निर्णय पर काम चल रहा है, तो उसमें प्रगति की अच्छी सम्भावना बनती हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपके लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा, इसलिए उनका सम्मान और स्नेह बनाए रखें।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज दाम्पत्य और पारिवारिक जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी समझ पहले से अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संतुलन और आत्मबल प्रदान करेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे और घर का वातावरण सुखद एवं आनंदमय रहेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यवसाय से जुड़े आर्थिक मामलों में आज विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन के लेन देन, निवेश, भुगतान अथवा किसी वित्तीय समझौते से संबंधित निर्णय पूरी जानकारी और सोच विचार के बाद ही लें।
उपाय- काले सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या आर्थिक प्रतिबद्धता स्वीकार करने से पहले सभी शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लेना आपके हित में रहेगा। छोटी-सी लापरवाही भी आगे चलकर अनावश्यक परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी नई साझेदारी, संयुक्त निवेश या पार्टनरशिप में व्यवसाय शुरू करने की योजना बन रही है, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित रखना अधिक उचित रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों का धैर्यपूर्वक आकलन करें और सभी पहलुओं को स्पष्ट होने दें। सही समय आने पर लिया गया निर्णय अधिक लाभदायक और सुरक्षित सिद्ध होगा।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
