आज का राशिफल 03 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 05:11 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पुराने कार्यों के पूरे होने या रुके हुए भुगतान मिलने से कुछ आर्थिक राहत मिलेगी, जिससे दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति सहजता से हो जाएगी। हालांकि इसके बाद परिस्थितियाँ कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और कुछ लोग आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें और अपने कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में भी छोटी छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बनेगी। किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से पहले दूसरे पक्ष की बात अवश्य सुनें। मधुर वाणी और समझदारी से किया गया व्यवहार रिश्तों में तनाव को बढ़ने से रोक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ सहयोग और संवाद बनाए रखना आज विशेष रूप से आवश्यक रहेगा।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ सावधानी बरतने का रहेगा। मौसम के प्रभाव, थकान या पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण असहजता महसूस होगी। समय पर विश्राम करें, संतुलित आहार लें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बाटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन सामान्य अपेक्षाओं से बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। जिन कार्यों को लेकर अधिक आशा नहीं होगी, वहीं से सुखद समाचार या अप्रत्याशित सफलता मिलने की संभावना बनेगी। परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी और कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जिनकी आपने पहले कल्पना भी नहीं की होगी। इसलिए पूरे दिन सकारात्मक सोच बनाए रखें और अवसरों का समय पर लाभ उठाने का प्रयास करें।
उपाय- जौ दूध में धो कर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना रहेगी। हालांकि व्यवसाय से जुड़े लोगों को उधार के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आज किसी को उधार दिया गया धन समय पर वापस मिलने में कठिनाई आएगी या लंबे समय तक अटक सकता है। इसके विपरीत यदि आपने पहले किसी से ऋण या उधार लिया है, तो उसे चुकाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा और इससे भविष्य की आर्थिक स्थिति भी अधिक संतुलित होगी।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज कार्यक्षेत्र में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता पाने की जल्दबाजी में किसी अनुचित तरीके का सहारा लेने से बचना चाहिए। संयमित व्यवहार, पारदर्शिता और नियमों का पालन ही लंबे समय में अधिक लाभदायक सिद्ध होगा। वरिष्ठों और सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना आपके लिए हितकारी रहेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज धन संबंधी मामलों में अधिक लाभ पाने की इच्छा बढ़ेगी। हालांकि केवल आर्थिक लाभ को प्राथमिकता देने के बजाय संतुलित दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक होगा। अत्यधिक लाभ की चाह कई बार गलत निर्णयों का कारण बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही किसी आर्थिक योजना पर आगे बढ़ें।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। यदि केवल बचत या आर्थिक कारणों से परिवार की आवश्यकताओं की उपेक्षा की गई, तो घर के सदस्यों में असंतोष की भावना उत्पन्न होगी। विशेष रूप से जीवनसाथी और संतान की भावनाओं का सम्मान करें तथा उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को भी उचित महत्व दें।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन मिश्रित परिस्थितियों के बीच सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव के साथ हो सकती है। किसी व्यक्ति के मनमाने व्यवहार या अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण मन कुछ समय के लिए विचलित रह सकता है, लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखने से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। छोटी-छोटी बातों को अधिक महत्व देने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News