आज का राशिफल 02 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:11 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यों के प्रति उत्साह बनाए रखने की आवश्यकता होगी। लापरवाही, उदासीनता या जिम्मेदारियों को हल्के में लेना कार्यस्थल पर आपकी छवि को प्रभावित करेगी। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना तथा समय पर कार्य पूरा करने का प्रयास करना आपके हित में रहेगा।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज निर्णय लेने के मामलों में आज कुछ असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण विषय पर अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करना उचित रहेगा। जल्दबाजी या दूसरों के प्रभाव में आकर लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बनेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें और आवश्यक होने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
उपाय- रात में चाँद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आवश्यकतानुसार धन की उपलब्धता बनी रहेगी और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई विशेष कठिनाई नहीं आएगी। हालांकि संध्या के बाद धन संबंधी मामलों में कुछ रुकावट, विलंब या भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इस समय बड़े आर्थिक निर्णय, निवेश या महत्वपूर्ण लेन-देन को टालना अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में आपके टालमटोल वाले रवैये या किसी बात को गंभीरता से न लेने के कारण परिजनों को असंतोष होगा। परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने और उनकी बातों को महत्व देने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। खुल कर संवाद करना और समय देना घरेलू वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में सहायक होगा।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान और अधिक सोच-विचार के कारण ऊर्जा में कमी महसूस होगा। नियमित दिनचर्या, पर्याप्त विश्राम और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज का दिन संयम, धैर्य और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन विचलित हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। अनावश्यक बहस, कटु शब्दों या आवेश में लिए गए निर्णय आपके लिए असहज परिस्थितियाँ उत्पन्न होगी।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन एकाग्र रहने के बजाय कई विषयों में उलझ सकता है, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने के बजाय योजनाबद्ध ढंग से पूरा करने का प्रयास करें। प्रत्येक निर्णय सोच-समझकर लें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अधिक लाभ की इच्छा में जोखिम उठाने या बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें। जल्द लाभ कमाने की प्रवृत्ति नुकसान के साथ-साथ आपकी प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करेगा। संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना आज अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कार्यस्थल और सामाजिक जीवन में आपकी बुद्धिमत्ता, अनुभव और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। आपके सुझाव और विचारों को महत्व मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्य और विवेक से लिया गया निर्णय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News