आज का राशिफल 29 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 01:52 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सामान्य गति से आगे बढ़ने वाला रहेगा। अधिकांश कार्य योजनानुसार समय पर पूरे होने की संभावना है, जिससे दैनिक जिम्मेदारियों को व्यवस्थित ढंग से निभाने में सफलता मिलेगी। हालांकि कुछ कार्यों में अतिरिक्त सावधानी और धैर्य की आवश्यकता रहेगी।
उपाय- पानी ज्यादा पियें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। लंबे समय से जिन कार्यों के पूरे होने की उम्मीद थी, उनमें अंतिम समय पर कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में निराश होने के बजाय धैर्य बनाए रखें, क्योंकि थोड़े अतिरिक्त प्रयास और सही रणनीति से आगे चलकर सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विचार और सुझाव रखते समय संतुलित भाषा और व्यवहार अपनाना आवश्यक रहेगा। किसी विषय पर मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ संवाद करते समय संयम बनाए रखें। धैर्य और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने से कार्यस्थल का वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा और अनावश्यक तनाव से बचाव होगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घरेलू आवश्यकताओं, गृह-सज्जा अथवा दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर अपेक्षा से अधिक खर्च होने की संभावना है। खर्च करने से पहले अपनी प्राथमिकताओं और बजट का ध्यान रखना लाभदायक रहेगा। यदि आर्थिक योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो भविष्य में किसी प्रकार का दबाव महसूस नहीं होगा।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कुछ व्यक्तिगत या प्रशासनिक कार्यों में उलझन महसूस हो सकती है, जिसके कारण समय और ऊर्जा अपेक्षा से अधिक खर्च होगा। ऐसे में एक-एक कार्य को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें और अनावश्यक चिंताओं को अपने ऊपर हावी न होने दें।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की आवश्यकता, भावनाओं या किसी महत्वपूर्ण विषय की अनदेखी करना भविष्य में असंतोष का कारण बनेगा। इसलिए घर-परिवार से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और आपसी संवाद बनाए रखें।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मानसिक रूप से किसी अज्ञात चिंता या भविष्य को लेकर हल्का भय बना रहेगा। सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायता करेगा। अनावश्यक आशंकाओं के बजाय वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान केंद्रित करना अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज बुजुर्गों तथा पड़ोसियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान लाभदायक रहेगा और आपके विनम्र व्यवहार से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। अपनी बात प्रेम एवं संतुलित शब्दों में रखने से सभी का सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी सौदे में लाभ की संभावना अंत समय में कम हो सकती है अथवा लाभ हानि में परिवर्तित होने से मानसिक असंतोष रहेगा। कार्यों में अपेक्षा से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, फिर भी परिणाम मनोनुकूल न मिलने से मन विचलित होगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
