आज का राशिफल 27 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन शुभ, संतोषजनक और प्रगति दायक रहेगा। अधिकांश कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से जिन योजनाओं पर विचार कर रहे थे, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सकारात्मक सोच और योजनाबद्ध प्रयास आपको सफलता के करीब ले जाएंगे।
उपाय- सीधे हाथ में लाल मौली बांधे।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। यदि किसी यात्रा की योजना बन रही है, तो वह मानसिक शांति, नई ऊर्जा और सकारात्मक अनुभव प्रदान करेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात या कोई उपयोगी जानकारी मिलने की संभावना है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। वातावरण में बदलाव से मानसिक तनाव कम होगा और कार्यों के प्रति नया उत्साह महसूस करेंगे।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। यदि किसी यात्रा की योजना बन रही है, तो वह मानसिक शांति, नई ऊर्जा और सकारात्मक अनुभव प्रदान कर सकती है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात या कोई उपयोगी जानकारी मिलने की भी संभावना है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। वातावरण में बदलाव से मानसिक तनाव कम होगा और कार्यों के प्रति नया उत्साह महसूस करेंगे।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन कुछ छोटी मोटी उलझनें या अतिरिक्त जिम्मेदारी सामने आएगी, लेकिन आपका साहस, आत्मबल और निर्णय क्षमता इन परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सहायक होगी। चुनौतियों के बीच भी आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे और परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यस्थल का वातावरण भी अनुकूल बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने में आसानी होगी। आपकी कार्यकुशलता, जिम्मेदारी और सकारात्मक व्यवहार की सराहना होगी, जिससे भविष्य में उन्नति के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
उपाय- शराब का सेवन ना करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज अपने संपर्कों और संगति को लेकर विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें जिनकी नीयत, व्यवहार या कार्यशैली संदिग्ध हो, क्योंकि अनावश्यक मेल मुलाकात आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित करने के साथ साथ समय और ऊर्जा की भी हानि करा सकती है।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपकी सहजता, भावुकता और उदार स्वभाव का कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। इसलिए किसी की बातों या वादों पर तुरंत विश्वास करने के बजाय उसकी नीयत, परिस्थितियों और तथ्यों का शांत मन से आकलन करें। आर्थिक लेन देन, निजी जानकारी साझा करने अथवा किसी महत्वपूर्ण निर्णय में विशेष सावधानी बरतें।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आज पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक रहेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य, शॉर्टकट या नियमों की अनदेखी से बचें, क्योंकि भविष्य में इसकी जांच पड़ताल होने अथवा अनावश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज यदि किसी नए व्यक्ति, संस्था अथवा अजनबी के साथ व्यापारिक समझौता, निवेश या किसी प्रकार की डील करने की योजना बना रहे हैं, तो सभी तथ्यों की अच्छी तरह जांच अवश्य करें। किसी भी दस्तावेज़, अनुबंध या कानूनी प्रक्रिया में लापरवाही न बरतें। हस्ताक्षर करने से पहले सभी शर्तों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा आवश्यकता पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
