आज का राशिफल 24 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक परिणामों से भरपूर रहेगा। आप पूरे दिन सक्रिय और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता और योजनाबद्ध कार्यशैली आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी।
उपाय- रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज करियर और कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत, योग्यता और सकारात्मक दृष्टिकोण वरिष्ठ अधिकारियों तथा सहयोगियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। कार्यालय में अपनी बात स्पष्ट, प्रभावी और संतुलित ढंग से रखने में सफलता मिलेगी, जिससे आपके विचारों को महत्व मिलेगा और महत्वपूर्ण निर्णयों में आपकी भूमिका बढ़ सकती है।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। शाम के समय किसी करीबी रिश्तेदार या प्रियजन से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंधों में मधुरता और आत्मीयता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी समझ मजबूत होगी, जिससे घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। यदि लंबे समय से वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संपत्ति अथवा किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके पक्ष में अनुकूल रहेगा। सोच समझकर और अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार लिया गया निर्णय भविष्य में संतोष और लाभ दोनों प्रदान करेंगे।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। समाजहित के कार्यों में सहभागिता, नए लोगों से संपर्क तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद आपके व्यक्तित्व को नई पहचान मिलेगी। यदि आप किसी सामाजिक संस्था, संगठन या सार्वजनिक दायित्व से जुड़े हैं, तो आपकी सक्रियता और कार्यशैली की सराहना होने की संभावना है।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र ना रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े संपर्क आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात, उपयोगी सलाह या सहयोग के माध्यम से भविष्य में नए अवसर प्राप्त होने की सम्भावना हैं। ऐसे संपर्कों का सदुपयोग करते हुए अपने कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करें, क्योंकि यह समय नई संभावनाओं और प्रगति के द्वार खोल सकता है।
उपाय- शिवजी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन संतोषजनक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ या किसी को उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत महसूस होगी। इस अतिरिक्त धन का उपयोग सोच-समझकर करें और अनावश्यक खर्चों से बचते हुए भविष्य की योजनाओं के लिए बचत पर भी ध्यान दें।
उपाय- टूटी-फूटी चप्पल न पहनें, न रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज अपनी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की योजनाओं पर पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान देने का है। मित्रों के साथ अत्यधिक घूमने-फिरने, मनोरंजन या समय व्यर्थ करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है और महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
उपाय- शनिवार को नाख़ून न काटें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अनावश्यक खर्चों पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मनोरंजन, शौक अथवा बिना योजना के किए गए खर्च आपके बजट को प्रभावित करेंगे, जिससे आगे चलकर आवश्यक कार्यों में आर्थिक बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना रहेगी। इसलिए अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ही धन का उपयोग करें।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
