आज का राशिफल 22 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 07:02 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज धन की आवक सामान्य रहेगी, पर अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। परिवार में मधुर व्यवहार से पुराने मतभेद समाप्त होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित खानपान के कारण पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
उपाय- तांबे के बर्तन में पानी पीएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज घरेलू और व्यावसायिक दोनों जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता थोड़े विलंब से मिलेगी, इसलिए अधीरता से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मनोबल बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- सुबह साफ पानी में चंद्रमा को ध्यान कर “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन दिखावे से दूरी रखना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी आंखों अथवा कमर से जुड़ी हल्की परेशानी परेशान कर सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी तथा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज मन आध्यात्मिक और चिंतनशील रहेगा। किसी पुराने कार्य अथवा योजना को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में धैर्य रखने से धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचना होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज परिश्रम का उचित फल मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है, फिर भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और धैर्यपूर्वक किए गए प्रयास अंततः सफलता दिलाएंगे। व्यापार में पुराने संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे, जबकि नए निवेश को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और उधार संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से जोड़ों के दर्द, अथवा थकान महसूस कर सकते हैं।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपका आत्मविश्वास और साहस कई कठिन कार्यों को सरल बना देगा, लेकिन क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, फिर भी आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ाने में सहायक होगी।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, पर जोखिम उठाने से पहले पूरी योजना बना लें। धन की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। परिवार में किसी प्रियजन के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिसे शांत व्यवहार से आसानी से सुलझाया जा सकेगा।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज परिचितों के साथ बातचीत के दौरान छोटी-छोटी बातों पर मतभेद की स्थिति बन सकती है। इसलिए अनावश्यक बहस या विवाद से दूर रहें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन अधिक परिश्रम के कारण थकान या रक्तचाप संबंधी परेशानी उभर सकती है।
उपाय- सौंफ और छुआरे दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News