आज का राशिफल 14 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिन का पहला भाग कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। संपत्ति, धन या पारिवारिक मामलों से जुड़ी चिंताएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। हालांकि आप अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त करने से बचेंगे और परिस्थितियों को स्वयं संभालने का प्रयास करेंगे।
उपाय- लाल रंग के रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में मन पूरी तरह एकाग्र नहीं रहेगा, जिससे उत्साह में कमी महसूस होगी। इस कारण कुछ अच्छे अवसर सामने आने के बावजूद उनका पूरा लाभ उठाना कठिन होगा। इसलिए किसी भी अवसर को हल्के में न लें और महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक समस्या आने की संभावना है, जिससे समय और धन दोनों खर्च होंगे। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही से बचें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उचित उपचार लें।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज हर परिस्थिति में धैर्य, विवेक और संयम बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगा। जल्दबाजी, क्रोध या निराशा में कोई निर्णय न लें। संतोष और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से कठिन परिस्थितियां भी धीरे धीरे आपके पक्ष में होने लगेंगी।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए लाभदायक और संतोषजनक रहने वाला है। मानसिक रूप से आप पहले की अपेक्षा अधिक निश्चिंत रहेंगे, जिससे अपने कार्यों पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगपूर्ण वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों और सहयोगियों का साथ मिलने से कार्य समय पर पूरे होंगे और उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी।
उपाय- शराब का सेवन ना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपका मधुर व्यवहार और विनम्रता कई रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में सहायक सिद्ध होगी। प्रभावशाली या वरिष्ठ लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से आपकी बात को महत्व मिलेगा तथा महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष रहेगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने से घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा। आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता और विश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छोटी मोटी मौसमी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज उधार के लेन देन को लेकर किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में संयम रखें और अनावश्यक विवाद से बचने का प्रयास करें। आज आपका ध्यान मुख्य रूप से भौतिक सुख सुविधाओं, आर्थिक प्रगति और संसाधनों में वृद्धि पर रहेगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज साझेदारी में कोई कार्य कर रहे हैं या किसी के साथ मिलकर नया निर्णय लेने जा रहे हैं, तो विशेष सावधानी बरतें। बिना पूरी जानकारी के किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें, क्योंकि छल या भ्रम की स्थिति बनने की आशंका बन सकती है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News