आज का राशिफल 4 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 01:41 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आपके द्वारा अपने भावी लक्ष्यों को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल साबित होगी। आप जिस तरह से व्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से कार्य करेंगे, उससे आपके महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। आपकी दूरदर्शिता और अनुशासन आपको अपने उद्देश्यों के करीब ले जाने में मदद करेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज दिन के मध्य से रुके हुए कामों में गति आएगी, निर्णय लेना आसान होगा और कई मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बनेगी। आज नए अवसरों का लाभ उठाने और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उनके साथ बिताए गए सुखद पल न केवल आपके मन को प्रसन्न करेंगे, बल्कि आपसी संबंधों में मधुरता और मजबूती लाएंगे। पारिवारिक और सामाजिक मेल-मिलाप से मानसिक सुकून और खुशी का अनुभव होगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भर कर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको लोगों के साथ व्यवहार करते समय थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपकी भावनाओं और उदार स्वभाव का स्वार्थवश फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने की बजाय परिस्थितियों और लोगों की मंशा को समझकर ही निर्णय लें।
उपाय- सिर ढक कर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का है। यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहेंगे और समय का सही उपयोग करेंगे, तो अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। लापरवाही या ध्यान भटकने से बचना जरूरी होगा।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज बिना वजह किसी अन्य व्यक्ति के कार्यों या व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। अनावश्यक दखलंदाजी न केवल विवाद का कारण बन सकती है, बल्कि आपके मान-सम्मान और छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपका दिन शानदार और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लोग आपकी बातों और निर्णयों पर भरोसा करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी विश्वसनीयता और व्यवहार कुशलता आपको कई मामलों में सम्मान दिला सकती है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई और करियर से जुड़े प्रयासों में अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बनेगा।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी समझ, प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संतोष देगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक और उपयोगी साबित हो सकती हैं।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
