आज का राशिफल 2 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। कई पारिवारिक काम और व्यापारिक योजनाएं आपके पक्ष में सुचारू रूप से आगे बढ़ती नजर आएंगी, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कामों में भी प्रगति मिलने की संभावना है।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। युवाओं को शिक्षा सफलता में सफलता मिलेगी। किसी भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय को लेने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। सोच समझ कर लिया गया निर्णय आपको भविष्य में बेहतर परिणाम देगा और अनावश्यक परेशानियों से बचाएगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। वे पढ़ाई और करियर से जुड़ी गतिविधियों को लेकर गंभीर और एकाग्र रहेंगे। उनकी मेहनत और अनुशासन उन्हें अपने लक्ष्यों के करीब ले जाएगा तथा भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज पारिवारिक मामलों में थोड़ा धैर्य और समझदारी बनाए रखने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य का जिद्दी रवैया आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा, जिससे घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में गुस्से की बजाय शांतिपूर्वक बातचीत और अनुशासन बनाए रखने का प्रयास करें।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर जल्दबाजी में भरोसा करने से बचें। चाहे बात आर्थिक मामलों की हो, निजी जानकारी की हो या किसी नए संबंध की, पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कोई निर्णय लें। लापरवाही या अंधविश्वास आपके लिए नुकसानदायक स्थिति पैदा कर सकता है।
उपाय- गुड चने का प्रसाद बाटें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज आपको सलाह दी जाती है कि अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखें और दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा कदम न उठाएं। संयम, सतर्कता और व्यवहारिक सोच आपको अनावश्यक परेशानियों से बचाएगी और दिन को बेहतर बनाए रखेगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यवसाय में गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी और कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। यदि आप अपने व्यापार के विस्तार या नई योजनाओं पर विचार कर रहे हैं, तो उनके लिए समय अनुकूल है। सही रणनीति और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और भविष्य में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बनेगी।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। अतिरिक्त कार्यभार के कारण जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपकी मेहनत और कार्यकुशलता आपको सभी कार्य समय पर पूरा करने में मदद करेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ और सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या करियर में आगे बढ़ने की अच्छी सम्भावना बनती दिखाई देती है। आपकी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता का उचित सम्मान मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News